बुजुर्ग के प्लाट पर लगा दूसरे का बोर्ड, पहुंचे पुलिस पंचायत में
हृदय रोगी पत्नी को कानन फोड़ूँ साउंड से बचाने सीनियर सिटीजन की गुहार
त्वरित राहत से प्रसन्न हुए सीनियर सिटीजन
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश पर गठित सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत की बैठक कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे के नेतृत्व में कोर कमेटी सदस्य श्री कमल सिंह ठाकुर , श्री अनिल पालीवाल, की उपस्थिति में संपन्न हुई।
प्रकरण क्रमांक 01
पुलिस पंचायत में सीनियर सिटीजन ने आवेदन प्रस्तुत किया कि उनकी पत्नी
लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित है और लगातार इलाज चल रहा है। पड़ोसी हाई बॉट में साउंड बजाते हैं, जिससे पत्नी की हार्ट बीट बढ़ जाती है, सांस फूल जाती है तथा अत्यधिक दिक्कत होती है। डॉक्टर के द्वारा इस प्रकार साउंड से दूर रहने के लिए कहा गया है। सुनवाई के दौरान अनवेदक पक्ष के द्वारा स्वयं के मकान में साउंड बजाना बताया गया। पंचायत के द्वारा कहा गया कि किसी भी स्थिति में साउंड घर की चहारदीवारी के बाहर यदि आवाज आती है तो यह नैतिक रूप से उचित नहीं है। साथ ही, यह वैधानिक रूप से भी ठीक नहीं है। यदि पास में कोई बुजुर्ग, बीमार, या कोई पढ़ने वाला विद्यार्थी आदि रहते हैं, तो यह और अधिक जिम्मेदारी हो जाती है कि हम अपने साउंड से अपने पड़ोसी का सर्वथा ध्यान रखें। किसी भी स्थिति में आपके साउंड से आसपास के लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। ऐसी स्थिति में साउंड के जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है। अपराध पंजीयन भी किया जा सकता है। पंचायत के परामर्श पर दोनों पक्ष के मध्य सहमति , दर्ज हुई तथा निर्धारित हुआ कि अब कोई भी साउंड ऐसा नहीं बजाया जाएगा, जिससे आवेदक पक्ष को कोई भी परेशानी हो। सहमति से राजीनामा दर्ज हुआ।
प्रकरण क्रमांक 02
शहरी क्षेत्र के 70 वर्षीय सीनियर सिटीजन ने शिकायत दर्ज कराई थी की उनके द्वारा
सीहोर में एक प्लॉट 1700 स्क्वायरफिट का क्रय किया गया था।अभी कुछ दिन पहले अनावेदक के द्वारा उनके प्लॉट पर अपना बोर्ड लगा दिया है तथा आवेदक पक्ष के द्वारा प्लॉट पर जाने पर रोका, टोकी तथा धमकी आदि दी जा रही है। पंचायत में सुनवाई के दौरान अनावेदक के द्वारा प्लाट की गलत मार्किंग की संभावना बताई। पंचायत के द्वारा स्पष्ट किया गया कि जब आवेदक के दस्तावेज तथा प्लॉट आदि क्लियर है तब इस प्रकार की शंका की स्थिति स्वीकार्य नहीं। पंचायत के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बोर्ड हटाने, आवेदक का बोर्ड लगाने तथा आवेदक पक्ष को अपने प्लाट पर जाने पर कोई रोक टोक नहीं करने निर्देश दिए गए। यदि पुनः परेशान किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंचायत की कार्रवाई पर आवेदक के द्वारा अत्यधिक हर्ष व्यक्त किया गया।
प्रकरण क्रमांक 03
ग्रामीण क्षेत्र के 75 वर्षीय सीनियर सिटीजन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके तीन बेटे हैं तथा उन्होंने आठ कमरे का मकान बनाया है लेकिन दो बेटों के द्वारा झगड़ा विवाद, मारपीट आदि की जाती है तथा रुपयों में हिसाब आदि नहीं दिया जाता। प्रकरण में सुनवाई के दौरान अनावेदक द्वारा कहा गया कि खेती पिता ही करते हैं तथा दूध आदि का रुपया देने को लेकर विवाद होता है। आवेदक ने कहा कि वह अपने खेत पर खेती करना चाहता है तथा उसमें किसी प्रकार का दखल न हो ना ही उनकी आय पर कोई मांग आदि करें। पंचायत के द्वारा परामर्श दिया गया कि साढ़े तीन एकड़ जमीन पर खेती आवेदक की इच्छानुसार आवेदक ही करेगा तथा आवेदक से किसी प्रकार के रुपए आदि की मांग अनावेदक नहीं करेंगे। झगड़ा विवाद आज के बाद नहीं होना चाहिए। अनवेदक ने आवेदक से पैर छूकर माफ़ी माँगी तथा सहमति से राजीनामा दर्ज हुआ।
प्रकरण क्रमांक 04
ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्ग
व्यक्ति के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया कि समाज के मंदिर के पटेल के रूप में वह कार्यरत है लेकिन पूर्व पटेल ने जमा हुए रुपयों का हिसाब तथा एकाउंट प्रदान नहीं किया है, जिससे उन्हें काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुनवाई के दौरान अनावेदक ने बताया कि जो भी थोड़ा बहुत रुपया शीर्ष था, वह आवेदक को दे दिया गया है। लेकिन आवेदक के द्वारा बताया गया कि बड़ी राशि का लेनदेन शेष है। पंचायत के द्वारा आवेदक के अनुरोध पर यह तय किया कि चूंकि समाज के लोगों का शामिल
रुपया है अतः समाज की पंचायत के समक्ष ही हिसाब प्रस्तुत कर निराकरण किया जाना चाहिए। आवेदक ने कहा की अनवेदक इस प्रकार उपस्थित नहीं होते। पंचायत के द्वारा दोनों पक्षों की सहमति से 5 दिसंबर की तिथि तय की गई जिस पर
सभी लोगों के समक्ष हिसाब पर चर्चा की जाकर।
निर्धारण किया जाएगा।
पंचायत में अन्य प्रकरणों की भी सुनवाई की गई कुछ प्रकरणों में अपने दस्तावेज, स्पष्टीकरण, या पक्षों की उपस्थिति हेतु आगामी तिथि निर्धारण किया गया।
Continue With Google
Comments (0)