थाना दोराहा पुलिस ने जमीनी विवाद मे राजस्व अमले एवं कृषक के सीमाकंन कार्य मे मोके पर फायरिंग करने वाले आरोपी को मय पिस्टल के गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की
*                   
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशाांत चोबे के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) अनुभाग सीहोर श्री पी.एन. गोयल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दोराहा उनि राकेश शर्मा द्वारा गठित टीम ने जमीन विवाद मे फायर करने वाले आरोपी मय पिस्टल के किया गिरफ्तार  ।

घटना का विवरण - दिनांक 29/10/2026 को श्रीमान तहसीलदार एस.आर देशमुख तहसीलदार दोराहा के द्वारा एक लेखी आवेदन प्रस्तुत किया जिसमे तहसीलदार के द्वारा कृषक रईस अहमद की जमीन का सीमाकंन करते समय पडोसी कृषकगण आरोपीयान अहमद खा, अशद खा, इरशाद खा  रेहान खा , ,सुफीयान,रिजवान , इरफान , वासिद , शारिक , आसिफ,  मुजीम , फरहान,  अब्दुल वाजिद उर्फ मोटा , फकीर अली , मोहम्मद सलमान , साजिद खाँ अन्य लोगो द्वारा कृषक रईस अहमद एवं उसके पुत्र फराज तथा राजस्व अमला तहसीलदार आदि के साथ लाठी डण्डो एवं पत्थरो से मारपीट की गई आरोपीगणो द्वारा बाहर से बुलाये व्यक्ति के द्वारा मोके पर हवाई फायर करवाये गये जिससे कृषक को मारपीट से चोटे आई एवं राजस्व अमले के शासकीय कार्य सीमांकन की कार्यवाही मे बाधा उत्पन्न हुई जिस पर से आरोपीयानो के विरूद्ध धारा  125, 296बी , 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं धारा 221 , 132 ,351(3) ,352 ,3(5) बीएनएस 125 बीएनएस का अपराध पृथक पृथक पजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था ।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही - थाना दोराहा पुलिस द्वारा वरिष्ट अधिकारी के निर्देश मे गठित टीम द्वारा दिनांक 22/11/2026 को दोराहा मे सीमाकंन के समय मोके पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई थी जिसकी मुखबिर सूचना पर आरोपी शाहरूख पिता मकसूद निवासी सारंगपुर जिला राजगढ हाल नया बसेरा नेहरू नगर भोपाल को सारंगपुर से गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त पिस्टल को बरामद करने मे सफलता प्राप्त की उक्त आरोपी शाहरूख पर थाना सारंगपुर जिला राजगढ एवं भोपाल के विभिन्न थानो मे गंभीर अपराध दर्ज है आरोपी शाहरूख खा रूपये लेकर वारदात को अंजाम देता है । प्रकरण मे आर्म्स एक्ट की धाराओ का इजाफा किया गया । 

जप्ति विवरण -  एक पिस्टल 32 बोर 

 आरोपी का नाम – शाहरूख पिता मकसूद निवासी सारंगपुर जिला राजगढ हाल नया बसेरा नेहरू नगर भोपाल

सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी दोराहा उनि राकेश शर्मा, प्रआर 159 सुरेश, प्रआर 571 जितेन्द्र,  आरक्षक 473 रोहण कुशवाह, आरक्षक 753  पवन राजपूत,  आरक्षक 503 अभिलाष, सैनिक 333 राकेश की सराहनीय भूमिका रही ।