अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई
सीहोर, 13 नवम्बर 2026
जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, खरीद-बिक्री, परिवहन एवं चौर्यनयन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 7 से 13 नवंबर तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभाग ने कुल 36 प्रकरण दर्ज कर 27 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया।
प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि प्राप्त सूचनाओं और शिकायतों के आधार पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। इस दौरान 9 आरोपी मौके से फरार होने अथवा नहीं मिलने के कारण उनके विरुद्ध अज्ञात प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए। कार्रवाई के दौरान 213 पाव देशी मदिरा, 79 पाव विदेशी मदिरा, 38 नग बीयर, 75 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा तथा 1110 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 47 हजार रुपये आंका गया है।
यह कार्रवाई वृत सीहोर के सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती संगीता नायक , वृत बुधनी एवं भैरूंदा के आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुण्डल, वृत दोराहा के आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री रिया जैन एवं विभागीय टीम द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में की गई। अभियान में आबकारी मुख्य आरक्षक श्री वैभव नागवंशी, श्री ललित गीते, श्रीमती प्रियवंदना पाण्डेय, आबकारी आरक्षक श्री आकाश कोली, श्री सत्यवान वर्मा, सुश्री रामसखी, सुश्री शिखा, सुश्री हिमानी सहित आबकारी आरक्षकों एवं नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।
Continue With Google
Comments (0)