थाना गोपालपुर के गोपालपुर कस्बे अंतर्गत हुई हत्या में आरोपीगणो को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया |

घटना संक्षिप्त विवरण -  दिनांक- 19.11.26 को  जमीन विवाद में हुए संघर्ष में फरियादिया मीनाबाई पति मोहनलाल मेहरा 35 साल निवासी गोपालपुर की रिपोर्ट पर थाना गोपालपुर मे  अपराध क्रमांक 280/26  धारा 296(बी),115(2),118(2), 351(3),3(5) बीएनएस का पंजीबध्द किया गया । प्रकरण मे घायल मदनलाल मेहरा की भोपाल मे ईलाज दौरान मृत्यू होने पर प्रकरण मे धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा किया गया  । प्रकरण मे फरार आरोपीगण 01. मोहनलाल पिता बाबूलाल मेहरा 02. रेखाबाई पति मोहन मेहरा 03. किस्मत पिता मोहनलाल मेहरा 04.बाल अपचारी की गिरफ्तारी के संबंध मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सीहोर श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डा. प्रशांत चौबे एवं  एसडीओपी अनुभाग भैरूंदा श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में आरोपीगणो की गिरफ्तारी के लिये थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई । मुखबिर सूचना पर आरोपीगण 
01. मोहनलाल पिता बाबूलाल मेहरा 

02. रेखाबाई पति मोहन मेहरा 
 03.  किस्मत पिता मोहनलाल मेहरा  सभी निवासीगण डोभा रोड़ गोपालपुर को गिरप्तार कर आरोपियो से घटना मे प्रयुक्त लाठी, राड, तंग्या,दराता, कुल्हाडी जप्त कर माननीय न्यायालय भैरूंदा पेश किया गया ।

सराहनीय कार्य :-  निरी.महेन्द्र सिंह गौड़ , उपनिरीक्षक लवेश कुमार,  सउनि विजय यादव, प्र.आर. राधेश्याम चौहान , प्रआर. महेश विश्वकर्मा .प्र.आर.439 राजीव मरापो, प्रआर.642 राम मनोहर यादव,  आर.772 विशाल सिंह तोमरj