अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई

 

 

            कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी विभाग की टीम ने प्राप्त सूचना के आधार पर आष्‍टा के ग्राम पीथापुरा, थाना सिद्धिकगंज में कार्रवाई की। प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी ईतेष की किराना दुकान एवं दुकान से लगे गैराज में खड़े वाहन क्रमांक MP41CA2744 की तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से 7 पेटी देशी प्लेन मदिरा, 1 पेटी विदेशी लंदन प्राइड व्हिस्की, 2 पेटी विदेशी मदिरा लैमाउंट तथा 1 पेटी लैमाउंट 6000 बियर जब्त की गई। इसके अलावा 63 बल्क लीटर देशी मदिरा तथा 45 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, व्हिस्की एवं बियर भी जब्त की गई। इस प्रकार कुल 108 बल्क लीटर देशी-विदेशी मदिरा एवं एक वाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री एवं वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य 3 लाख 47 हजार 600 रुपये है।

            आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी ईतेष कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश विश्वकर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुण्डल, मुख्य आरक्षक श्री ललित गीते, आबकारी आरक्षक श्री आकाश कोरी, सुश्री रामसखी बघेल, सुश्री शिखा चौहान एवं नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।