वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई ने ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ अभियान में लिया नशा मुक्त समाज का संकल्प ...
वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया । इस जागरूकता कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता के अलावा विद्यार्थियों के लिए वेलफेयर विषय पर कार्यशाला भी आयोजित की गई । इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा | इसमें लगभग 160 विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जागरूकता कार्यशाला में वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के रजिस्टार डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्रा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन दिया । कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इस बात पर बल दिया गया कि युवा देश का भविष्य हैं और विकसित भारत के निर्माण के लिए उनका स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है।
समापन सत्र में विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई | इस दौरान उपस्थित छात्र –छात्राओ ने स्वयं नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज में दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक कर नशा मुक्त वातावरण बनाने का दृढ़ संकल्प लिया। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर एक विशेष साइन बोर्ड भी लगाया गया | जिस पर विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने “नशे को ना कहें” जैसे संदेश के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने और दूसरों को प्रेरित करने का संदेश दिया।
यह पूरा आयोजन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद भट्ट , डॉ. देवव्रत गुप्ता , डॉ हिमांशी शर्मा तथा सुश्री दीप्ति भोजवानी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
Continue With Google
Comments (0)