काँग्रेस की मंडी सचिव को चेतावनी, बड़ा काँटा चालू करवाए वर्ना आंदोलन करेंगे 

कृषि उपज मण्डी आष्टा में काँग्रेस द्वारा मंडी सचिव नरेन्द्र मेश्राम से मुलाक़ात करके ये बात रखी की मंडी में किसानों की उपज को बड़े कांटे पर तौल करवाया जाए, मध्यप्रदेश सरकार के 2020 के निर्देशानुसार प्रत्येक मंडी में इलेक्ट्रानिक बड़े कांटे पर तौल करवाया जाये, आष्टा मंडी के अंदर बड़ा कांटा होने के बावजूद मंडी छोटे कांटे से तौल करके किसानों पर दस रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त भार होता है, इसके अलावा ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह मेमदाखेड़ी द्वारा ये बताया गया कि ख़ुद को किसान हितैषी बताने वाली भाजपा सरकार के शासन में कृषि प्रशासन ख़ुद सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहा है एवं एक समय प्रदेश की सबसे अच्छी मंडियों में शुमार होने वाली आष्टा मंडी आज अव्यवस्थाओं का जमघट बन चुकी है जहाँ आए दिन किसान किसी ना किसी बात के लिए परेशान होते है, एवं काँग्रेसजन द्वारा कहा गया कि क्योंकि छोटे काँटे से तुलाई में किसानों से प्रति 90 किलो पर 400 ग्राम अतिरिक्त लिया जाता है इसके अलावा किसानों को नगद राशि ना देते हुए सीधा किसान के खाते में आरटीजीएस किया जाता है जिससे किसानों के पास उपज बेचने के बाद नगद पैसा नहीं रहता है, और इसके अलावा मंडी में दुकान पर अनाज उतारते टाइम ख़ुद किसान को ट्रॉली पर चढ़ाया जाता है जो की हम्मालों का काम है, इसके अलावा काँग्रेसजन द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और मंडी सचिव से सभी समस्याओं को जल्द निराकरण का बोला है एवं तत्काल बड़े काँटे पर तुलाई के निर्देश जारी करने का बोला है और अगर बड़े काँटें से तौल नहीं होने और अन्य समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं होने की अतिथि में काँग्रेस बड़ा आंदोलन मंडी प्रशासन के ख़िलाफ़ करेगी
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, सोभालसिंह मुगली, कमलसिंह चौहान, सोभालसिंह बागेर, जगदीश चौहान, घनश्याम जांगड़ा, एच आर परमाल, इदरीस मंसूरी, चन्दरसिंह ठाकुर, नईमउद्दीन, कृपाल मालवीय, सलीम अंसारी, अरविन्द मेवाडा, प्रदीप भाटी, फैजुद्दीन, नवाब मियां, राजेंद्र दरबार, गोरे मियाँ, संजय पाटीदार, लोकेन्द्र भाटी,इमरान डीलक्स, अर्जुन अजय, विलास जाट, अंशु ठाकुर, नफीस शाह, कमल सेठ, अमजद पटेल, नितेश ठाकुर, योगेंद्र मुगली, टोनी जैन, देवेन्द्र बापचा, शंकर सक्सेना एवं किसान मौजूद रहे