संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों, समानता, स्वतंत्रता और न्याय का आधार है - कैलाश परमार पूर्व नपाध्यक्ष
संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को परमार लॉ चैम्बर आष्टा में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता गण राजनैतिक कार्यकर्ता सा माजिक कार्यकर्ता, युवा और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के मूल्यों की रक्षा, सम्मान और पालन का संकल्प लिया। पूरा वातावरण संविधान के प्रति गर्व, श्रद्धा और कर्तव्यभाव से भरा हुआ था। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि, “संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों, समानता, स्वतंत्रता और न्याय का आधार है। यह जिंदा कौमों की इबादत की किताब है, जो हर नागरिक को सम्मान, स्वाभिमान और इंसाफ़ के साथ जीने का रास्ता दिखाती है। इसकी रक्षा करना हम सबका संवैधानिक कर्तव्य है।” उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था और 26 जनवरी 1950 से यह देश में लागू हुआ। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में तैयार हुआ यह संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। यह संविधान हर वर्ग, हर धर्म, हर जाति और हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के बराबरी का अधिकार देता है पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि संविधान ने ही गरीब, किसान, मजदूर, महिला, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक सहित समाज के अंतिम व्यक्ति को आवाज दी है। वोट का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और समानता का अधिकार संविधान की ही देन है। आज जरूरत है कि हम संविधान में दिए गए मूल्यों - न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता को केवल किताबों में नहीं, बल्कि अपने आचरण और जीवन में उतारें उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि युवा संविधान को पढ़ें, समझें और उसके प्रति जागरूक रहें। क्योंकि जागरूक नागरिक ही मजबूत लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में फैल रही नफरत, असमानता और अन्याय को समाप्त करने के लिए संविधान ही सबसे मजबूत हथियार है।जिला पंचायत के सदस्य कमल सिंह चौहान ने सभी उपस्थित जन से संविधान की रक्षा का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी। वक्ताओं ने कहा कि आष्टा की जनता हमेशा से भाईचारे, सद्भाव और संविधान के मूल्यों को मानने वाली रही है और इस परंपरा को आगे भी बनाए रखना होगा इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमल सिंह चौहान, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील प्रगति , पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, सचिव जिला कांग्रेस अर्जुन सिंह अजय, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह परमार, एडवोकेट विरेंद्र सिंह परमार, बंशीलाल बाम्बे, शोएब अली महेश मेवाड़ा महेश मालवीय सहित अनेक जागरूक नागरिक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं और संविधान के मूल्यों को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों, समानता, स्वतंत्रता और न्याय का आधार है - कैलाश परमार पूर्व नपाध्यक्ष
Continue With Google
Comments (0)