आष्टा के लंगापुरा में फूलमाली बागवान समाज का भव्य-दिव्य श्रीराम मंदिर के साथ श्रीराम लोक भी बनेगा-गोपालसिंह इंजीनियर
श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य का विधायक ने किया भूमिपूजन
टीनशेड निर्माण हेतु 15 लाख रुपये देने की घोषणा की
आष्टा । फूलमाली बागवान समाज हिन्दू समाज का एक महत्वपूर्ण समाज है,आज इस समाज की कड़ी मेहनत के कारण ही इनके द्वारा जो फूलों की खेती की जाती है,वो ही फूल भगवान के चरणों मे अर्पित होते है,वो ही फूलों की माला हम नेताओ के गले की शोभा बनता है,अगर ये समाज फूलों की खेती ना करे तो ना ही भगवान की पूजा में उनका श्रृंगार हो और ना ही हम नेताओ के गले सजे,ऐसे मेहनतकश समाज के चरणों मे,में नमन करता हु।
वर्षो के इंतजार के बाद अब वो शुभ घड़ी आ गई है,जब आष्टा के इस लंगापुरा क्षेत्र में भी सब के सहयोग से भव्य दिव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होगा और जल्द ही आप,हम,सब उसमें भगवान की प्रतिष्ठा करके मन्दिर का लोकार्पण भी करेंगे उक्त उदगार विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आज लंगापुरा स्तिथ फूलमाली बागवान समाज के बनने वाले श्रीराम मन्दिर के भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए कहे । विधायक श्री इंजीनियर ने इस अवसर पर मंदिर के सामने स्तिथ प्रांगण में टीन शेड निर्माण हेतु 15 लाख की राशि देने की भी घोषणा की । कार्यक्रम स्थल पर पहुचने पर विधायक श्री इंजीनियर का मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रशांत राकेश ,फूलमाली समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष बाबूलाल बागवान के नेतृत्व में विधायक सहित सभी अतिथियों को भव्य स्वागत,सम्मान किया । प्राचीन मन्दिर परिसर में मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने नवीन मन्दिर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री इंजीनियर ने कहा की आष्टा के फूल माली बागवान समाज द्वारा श्री राम मंदिर लंगापूरा के जीर्णोद्धार का जो बीड़ा उठाया है निश्चित रूप से वह सभी बंधुओ के सहयोग से पूर्ण होगा । दान कौन कितना देता है यह जरूरी नहीं है, ना ही यह बड़ी बात है कि किसने ज्यादा दान दिया । बड़ी बात तो यह है कि किसने कितनी आस्था,श्रद्धा, भक्ति के साथ भगवान के मंदिर निर्माण में दान दिया है । ₹5 का दान देने वाला भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना 10 लाख रुपए का दान देने वाला व्यक्ति है। किसी भी समाज की धरोहर जब बनती है तो निश्चित रूप से समाज के प्रत्येक अंग का उसमें सहयोग सबसे बड़ी बात होती है, और निश्चित रूप से इस मंदिर में भी छोटे से छोटे व्यक्ति से भी हमें सहयोग लेना है और बड़े से बड़े व्यक्ति से भी उसकी क्षमता के अनुसार सहयोग लेना है । आज अयोध्या में जो मंदिर 500 साल के इंतजार के बाद भव्य और दिव्य बना है निश्चित रूप से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज 500 साल के इंतजार के बाद हमारे प्रभु श्रीराम भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हुए है । इस मंदिर के लिये हमारे असंख्य कार्यकर्ताओ तथा साधु संतों ने अपना बलिदान तक दिया है । विधायक ने कहा कि पहले जब मैं अयोध्या गया तब भगवान श्री राम जी तिरपाल ओर टाट की छत में बैठे थे तब वह स्थिति देखकर आंखों में आंसू आ गए थे । लेकिन इस बार जब भगवान को भव्य दिव्य मंदिर में विराजे देखा तो खुशी से आंसू निकले । निश्चित रूप से यह मंदिर भी भव्य बनेगा । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रशांत राकेश श्रीवास्तव की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिस मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष के गले में इतना सोना हो तो उससे तो एक नहीं कई मंदिरों का निर्माण हो सकता है, निश्चित रूप से उनका सहयोग भरपूर प्राप्त होगा । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने घोषणा की कि वह इस मंदिर के सामने जो प्रांगण पड़ा है उसमें टीन शेड के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा करता हु, प्रयास करेंगे कि इस राम मंदिर को भी श्रीराम लोग के रूप में नया स्वरूप दिया जाये । यहां पर पेवर्स ब्लॉक, टाइल्स लगाएंगे अच्छा निर्माण होगा तथा सभी से इस कार्य में सहयोग भी लेंगे । विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि आष्टा विधानसभा क्षेत्र में नर्मदा मैया का भी आगमन हो गया है निश्चित रूप से नर्मदा मैया का जल आष्टा क्षेत्र में आने से आष्टा क्षेत्र की दशा और दिशा दोनों ही बदलेगी । हमारे किसान भाइयों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी वहीं व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। विधायक ने बताया कि अब हर खेत में पानी पहुंचेगा । आष्टा की पार्वती नदी भी इस जल से भराया करेगी तथा कभी भी पीने के पानी का संकट नहीं होगा नर्मदा के जल से जल्दी ही डैम, तालाब,स्टाप डैम, नदी नाले सब भरे जायेंगे । विधायक ने कहा कि मेरा प्रयास है आप सब के सहयोग और आशीर्वाद से आष्टा विधानसभा क्षेत्र को एक स्मार्ट विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करूं और निश्चित रूप से आपका भरपूर सहयोग मुझे मिलता है और मैं आपके इस सहयोग के कारण ही लगातार आष्टा को स्मार्ट विधानसभा बनाने के लिए प्रयास कर रहा हूं । कार्यक्रम को रूपेश राठौर,मिठ्ठूपुरा सरकार,विशाल चौरसिया, दिनेश सोनी, नरेंद्र कुशवाह, सुशील संचेती,मोना मेवाडा आदि ने भी संबोधित किया । अंत मे मन्दिर निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रशांत राकेश ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में मंचासीन सभी अतिथियों का समिति ने भव्य स्वागत,सम्मान किया । कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी लाडली बहनाओ का पुष्पवर्षा कर विधायक ने स्वागत किया
Continue With Google
Comments (0)