विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई....
जनसुनवाई में पहुची शहीद भगतसिंह कॉलेज की छात्राएं,पुस्तकालय से अध्ययन हेतु पुस्तके नही मिलने की शिकायत विधायक से की,सौपा मांग पत्र

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में आष्टा के शासकीय शहीद भगतसिंह महाविद्यालय की कई छात्राओं ने जनसुनवाई में पहुच कर विधायक श्री इंजीनियर को बताया कि कॉलेज से हम ओबीसी अन्य पिछड़ावर्ग के विद्यार्थियों को अध्ययन कार्य हेतु पुस्तकालय से पुस्तके उपलब्ध नही कराई जा रही है,इसके कारण हमारा अध्ययन कार्य पिछड़ रहा है,सभी विद्यार्थियों को पुस्तके उपलब्ध कराई जाये, विद्यार्थियों ने इसको लेकर जनसुनवाई में एक मांग पत्र भी विधायक को सौपा है ।
इसके साथ ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में जनरल/ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को शासकीय कालेज से अध्ययन हेतु पुस्तके उपलब्ध कराने, गांव गल्लाखेड़ी का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने,नर्मदा पार्वती की सिंचाई लिंक परियोजना से छोटे ग्रामों को भी सम्मिलित करने, 
नर्मदा लिंक परियोजना में छुटे 26 ग्रामो को जुड़वाने,आर्थिक सहायता हेतु आवेदन,कोविद-19 महामारी के दौरान नियुक्त किए गए समस्त अस्थाई कॉविड-19 स्वास्थ्य कर्मियों को पुनः शासकीय स्वास्थ्य सेवा में बहाल करते हुए रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति एवं समायोजन प्रदान करने,ग्राम छाया खुर्द मैं मुरमी करण कराने,विद्युत पोल हटाने,24 घंटे लाइट उपलब्ध कराने,विद्यालय में नलकूप कराने,
ग्राम गुराडिया रूपचंद के जलाशय एवं बॉक्स में नर्मदा जी का पानी छोड़ने,
नेहर रामपुरा डैम से जो चल रही है उसकी समय अवधि आगे बढ़ाने,
सहित अन्य आवेदन पत्र प्राप्त हुऎ। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।