मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम कि तैयारियों का कलेक्‍टर ने लिया जायजा

 

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भैरूंदा में 27 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी तैयारियां समय से पहले पूरी करने तथा कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।