भोपाल में सेवा दूत अभियान की बैठक में शामिल हुए विधायक इंजीनियर
प्रधानमंत्री मोदी जी का सेवा का संदेश और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना सेवा दूत अभियान का लक्ष्य
आष्टा । मुख्यामंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर ने प्रदेश में 1 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा दूत अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को भोपाल, चंबल, ग्वालियर एवं नर्मदापुरम संभाग के सेवा दूतों एवं विधानसभा समन्वयकों की प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित किया।
एक दिवसीय कार्यशाला में विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर शामिल हुए और प्रशिक्षण लिया । कार्यशाला को
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विश्व की महाशक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। सेवा दूत इस बदलते भारत की उपलब्धियों, सेवा और सुशासन के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं। संविधान की मूल भावना, देश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय स्वाभिमान और विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि 1 से 25 दिसंबर तक आयोजित 25 दिवसीय सेवा दूत अभियान भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण को नई गति प्रदान करेगा। अभियान के माध्यम से पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में 25 दिनों तक प्रवास कर संगठन को मजबूत करने के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएंगे। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सेवा का संदेश और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना सेवा दूत अभियान का लक्ष्य है। कार्यकर्ताओं को सेवा, संवाद और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के बीच पहुंचकर कार्य करना होगा, ताकि सेवा दूत अभियान का ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगों तक पहुंच सके।
Continue With Google
Comments (0)