सीहोर कोतवाली पुलिस कर रही है जूँआ फड़ पर लगातार कार्यवाही, बीती रात  06 जुआरियो को फिर पकड़ा, जिनसे 15,100/रुपए अवैध जुआ राशि जप्त की गई 

 संक्षिप्त विवरण - थाना कोतवाली सीहोर पुलिस द्वारा विश्वसनीय मुखबीर सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर बीती रात रानी मोहल्ला गंज में जुआ की  फड पर दबिश देकर कुल 06 जुआरियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है, जिनके कब्जे से 15,100/ रुपये अवैध जुआ राशि जप्त की गई है।

 निर्देशन एवं मार्गदर्शनः-  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना द्वारा समस्त थाना प्रभारी  एवं समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों को अवैध शराब, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा, अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध व्यापक एवं प्रभावी कार्यवाही कर उक्त अवैध गतिविधियों पर उल्लेखनीय नियंत्रण करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिनंदना शर्मा सीहोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली गिरीश दुबे को थाना स्तर पर टीम गठित कर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । 

पुलिस की कार्यवाही :- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबीर तंत्र सक्रिय किया जिससे प्राप्त आसूचना पर सीहोर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त सफलता हासिल की है।
           इस तारतम्य में कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 12.11.2026 की दरमियानी रात, पुलिया के पास रानी मोहल्ला गंज से - 
1. इरफान पिता रहीमुद्दीन निवासी वासुदेव पुर देवास, 
2. यासीन पिता याकूब निवासी रानी मोहल्ला गंज,
3. शकील पीटर वैप शाह निवासी जूनीवाड़ी कस्बा,
4. इमरान पिता कुर्बान निवासी रानी मोहल्ला,
5. सफीक अब्दुल रहमान निवासी मछली बाजार,
6. इमरान पिता अकरम अली निवासी रानी मोहल्ला गंज,
को जुआ खेलते पकड़ा गया जिनके कब्जे से करीब 15,100/ रुपये जुआ राशि व ताश पत्ते जप्त किए गए । आरोपीयो का कृत्य पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत दंडनीय अपराध होने से थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 846/26 धारा 13 पब्लिक गैंबलिंग एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।

 पुलिस टीम - निरीक्षक गिरीश दुबे, प्रधान आरक्षक अशोक वर्मा, आरक्षक अमित, आरक्षक  गोविंद यादव, आरक्षक संजय शर्मा, आरक्षित नरोत्तम केन।