थाना जावर पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से गांजा जप्त
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री प्रशांत चौबे एवं श्री दामोदर गुप्ता एसडीओपी आष्टा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर श्री श्याम कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा बिक्री पर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
पुलिस द्वारा कार्यवाही -
दिनांक 05.11.2026 को थाना जावर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम कजलास रोड स्थित घाट वाले महाराज के मंदिर के पास सफेद रंग के झोले में गांजा रखकर बेचने की फिराक में खड़ा है।
सूचना पर थाना जावर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र साक्षियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुरेन्द्र चौरसिया पिता रतनलाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी बमुलिया रायमल, थाना जावर, जिला सीहोर बताया।
पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे में रखे सफेद रंग के झोले से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ जिसे इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से तौल करने पर गांजे का वजन 475 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2,500 रुपये है।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से गांजा विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी जावर निरीक्षक श्याम कुमार, उनि. बीएल मालवीय, प्रआर सुरेश परमार, आर अनिल चौधरी, आर नरेन्द्र सैंधव, आर अमित जमरे, सैनिक देवपाल का सराहनीय योगदान रहा।
थाना जावर पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से गांजा जप्त
गांजे का वजन 475 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2,500 रुपये है।
Continue With Google
Comments (0)