विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई....
जनसुनवाई में 07 ग्रामो के पहुचे किसानों ने नर्मदा का पानी पपनास नदी में छोड़ने की मांग का पात्र विधायक को सौपा
विधायक ने दिया भरोसा जल्द छूटेगा नर्मदा का जल
आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में ग्राम आनंदीपुरा, दारापुर, नवरंगपुर, धूमडाखेड़ी,दोनिया एवं जगन्नाथपुरा सहित अन्य ग्रामों के किसान भाजपा नेता हरेंद्र ठाकुर,निर्मल मेवाडा,सोभालसिंह के नेतृत्व में जनसुनवाई में पहुचे एवं अल्प वर्षा से उतपन्न स्तिथि से निपटने जल्द से पपनास नदी पूरी तरह से सुख चुकी है,जिसके कारण किसान पलेवा एवं सिंचाई नही कर पा रहे है,सिंचाई हेतु जल्द से पपनास नदी में नर्मदा का जल छोड़ा जाये ताकि किसान पलेवा,सिंचाई कर सके । विधायक ने सभी किसान भाईयों को भरोसा दिया है कि जल्द वे नदी में पानी छुड़वाएँगे।
इसके साथ ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में ग्राम मूंडला मोहब्बा में डीपी रखवाने,मकान गिरने से हुए नुकसान दिलाने,ग्राम भटोनी में टीन शेड निर्माण कराने, नेवज,दूधी नदी में नर्मदा का जल छुड़वाने,रोका रास्ता खुलवाने,ग्वाला ग्राम में विकास कार्य हेतु राशि स्वीकृत करने,हनुमान मंदिर में निर्माण हेतु राशि देने,सिवनी से स्थानांतरण करवाने,चबूतरा निर्माण हेतु राशि देने,रानीपुरा-आष्टा हर घर नल से जल योजना में ग्राम ग्वाला को जोड़ने,सहित अन्य आवेदन पत्र प्राप्त हुऎ। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।
Continue With Google
Comments (0)