प्रकाश का यह पावन महापर्व हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि, विकास और नई आशाओं का उजियारा लेकर आए-श्री गोपालसिंह इंजीनियर विधायक
आष्टा । आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने दीपावली पर्व के पावन अवसर पर देश, प्रदेश,क्षेत्र के समस्त नागरिकों एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विधायक इंजीनियर ने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करते हुए मां लक्ष्मी से प्रार्थना की है कि उनकी कृपा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार पर सदैव बनी रहे। दीपों का यह महापर्व हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि, विकास और नई आशाओं का उजियारा लेकर आए तथा क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक खुशहाल एवं समृद्ध जीवन की ओर अग्रसर हो।
विधायक इंजीनियर ने कहा कि आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र विकास, प्रगति और समृद्धि के नए प्रतिमान स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अपार संभावनाओं से परिपूर्ण हमारा क्षेत्र विकास के नए क्षितिज छूने और आत्मनिर्भर एवं समृद्ध मध्यप्रदेश,समृद्ध आष्टा के संकल्प को साकार करने के लिए संकल्पित है। श्री इंजीनियर ने कहा कि दीपावली केवल दीप प्रज्ज्वलित करने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और अभाव से समृद्धि की ओर बढ़ने की प्रेरणा देने वाला महापर्व है। यह पर्व हमें समाज में सकारात्मकता, सद्भाव, सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संदेश भी देता है। विधायक श्री इंजीनियर ने दिपावली पर्व के इस पावन अवसर पर मां लक्ष्मी से यही प्रार्थना है कि विकास और खुशहाली का प्रकाश प्रदेश एवं क्षेत्र के किसी भी घर से अछूता न रहे। समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास और समृद्धि का लाभ पहुंचे। हर परिवार के जीवन में सुख-शांति एवं संपन्नता आए और आष्टा क्षेत्र, विकास, विश्वास एवं जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए प्रदेश के अग्रणी क्षेत्र में अपनी पहचान और अधिक सशक्त रहे
Continue With Google
Comments (0)