सामाजिक समरसता यज्ञ में शामिल हुए विधायक इंजीनियर,यज्ञ में दी आहुति,संत श्री गोविंद जाने का किया सम्मान

 

आष्टा । आज ग्राम दास्ताखेड़ी स्तिथ गौशाला में गौशाला के संस्थापक मालव माटी के पूज्य संत,सुप्रसिद्ध कथा वाचक गुरुजी श्री गोविन्द जाने जी के शुभ सान्निध्य में आयोजित सामाजिक समरसता यज्ञ में शामिल होने आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर आज दस्ताखेड़ी स्तिथ गौशाला पहुचे एवं आयोजित सामाजिक समरसता यज्ञ में सम्मिलित होकर विधि-विधान से यज्ञ में आहुतियाँ अर्पित कीं तथा पूज्य गुरुजी का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. गौतम टेटवाल जी सहित अनेक समाजसेवी बंधु एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन भी उक्त यही में शामिल होने पहुचे ओर सभी ने यज्ञ में आहुतियां दी ।