थाना आष्टा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 31 किलो 450 ग्राम डोडाचूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार
सीहोर। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आष्टा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से डोडाचूरा विक्रय करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 31 किलो 450 ग्राम डोडाचूरा जब्त कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने की कार्रवाई - पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डॉ प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी श्री दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी श्री रमन ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई -
दिनांक 11 नवंबर 2026 को थाना आष्टा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना आष्टा क्षेत्र के नए बायपास पर एक व्यक्ति अवैध रूप से डोडाचूरा विक्रय करने के लिए बैठा हुआ है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए गठित पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण -
- इमरान खान पिता आलम खान उम्र 37 साल निवासी किला आष्टा, थाना आष्टा, जिला सीहोर।
वैधानिक कार्रवाई - आरोपी के विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम -
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आष्टा श्री रमन ठाकुर, उनि अनिल डोडियार आरक्षक संजय शर्मा, महेंद्र, हरिओम की भूमिका रही
Continue With Google
Comments (0)