देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा में AAAQR द्वारा विज्ञान एवं तकनीक पर कार्यशाला आयोजित

देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा में AAAQR(आकार) के संस्थापक स, ISRO के सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (SAC) के विक्रम साराभाई स्पेस एग्जीबिशन (VSSE) के पूर्व डिवीजनल हेड एन. जे. भट्ट द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए विशेष विज्ञान एवं तकनीक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में 300 से अधिक विद्यार्थियों एवं 50 शिक्षकों ने सहभागिता की।

उल्लेखनीय है कि AAAQR (Registered Space Tutor of ISRO) एक MSME-पंजीकृत सूक्ष्म उद्यम है, जिसकी स्थापना समाज एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों तक ज्ञान और वैज्ञानिक जानकारी साझा करने के उद्देश्य से की गई है।

कार्यशाला में एन. जे. भट्ट ने रोचक गतिविधियों एवं व्यावहारिक प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों से परिचित कराया तथा उन्हें वैज्ञानिक शोध के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वीडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से ISRO की उपलब्धियों, चंद्रयान, मंगलयान एवं भविष्य की अंतरिक्ष योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला का एक महत्वपूर्ण पहलू शिक्षा के क्षेत्र में ISRO की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता के सिद्धांतों की प्रासंगिकता को समझाना रहा। श्री भट्ट ने उदाहरणों एवं गतिविधियों के माध्यम से बताया कि ISRO में अपनाए जाने वाले गुणवत्ता, सटीकता और विश्वसनीयता के मानकों को शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षण पद्धति एवं सीखने की प्रक्रिया में किस प्रकार अपनाया जा सकता है। इससे शिक्षकों को भी शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के नए दृष्टिकोण प्राप्त हुए।

श्री भट्ट ने ISRO में उपलब्ध अपार संभावनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए उन्हें भविष्य में अंतरिक्ष विज्ञान, अनुसंधान एवं स्पेस प्रोजेक्ट्स से जुड़ने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके सरल, प्रभावशाली एवं गतिविधि आधारित प्रस्तुतिकरण ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित किया।

कार्यशाला के अंतर्गत विद्यालय के निदेशक डॉ. योगेश पोपट एवं संयुक्त निदेशक डॉ. एम. एन. सिंह ने भी एन. जे. भट्ट के साथ मिलकर शिक्षकों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा की तथा उनके लिए विशेष सत्र एवं कार्यशाला का संचालन किया। इसमें नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण पद्धतियों, गतिविधि आधारित शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री सैयद परवेज़ अली, श्री बहादुर सिंह सेंधव, श्री ज्ञानसिंह ठाकुर, डॉ. योगेश पोपट, श्रीमती पायल अली, डॉ. संगीता सिन्हा एवं सैयद आदिल अली, संयुक्त निदेशक डॉ. एम. एन. सिंह तथा प्राचार्य श्री अरविंद श्रीवास्तव उपस्थित रहे।