जावर क्षेत्र के अन्नदाताओं को जल्द मिलेगा नर्मदा का जल,अधिकारियों के साथ विधायक ने किया नर्मदा-कालीसिंध लिंक परियोजना की लाइन का किया निरीक्षण

 

आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के जावर क्षेत्र के अन्नदाताओं को जल्द ही नर्मदा-कालीसिंध लिंक परियोजना के द्वारा खेतो तक सिंचाई कार्य के लिये पानी मिलेगा । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जावर क्षेत्र के ग्राम सेमलीबारी एवं ग्राम कुण्डिया धागा के खेतों में पहुंचकर "नर्मदा-कालीसिंध लिंक परियोजना" की पाइपलाइन एवं लगाए गए वॉल्व का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साथ कार्य एजेंसी के इंजीनियरों अनिमेष पांडा से विस्तार से जानकारी ली । विधायक इंजीनियर ने बताया की 

आज मौके पर पहुच कर विस्तृत जानकारी ली है,जल्द ही जावर क्षेत्र के खेतों तक नर्मदा का जल पहुचे इसके प्रयास किये जा रहे है,साथ ही क्षेत्र के नदी,नाले,खाल,स्टॉप डेमो,बैराजो को कैसे भरा जाये इसकी भी हम रूप रेखा बना रहे है । विधायक श्री इंजीनियर ने कहा कि उनका प्रयास है कि जल्दी से जल्दी उन सब खेतो तक नर्मदा का पानी पहुचे जहां तक नर्मदा की लाईन डल गई है । इस अवसर पर भाजपा जावर मंडल के अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर,धर्मेन्द्र मालवीय,

यशवंतसिंह ठाकुर,पवन मालवीय आदि साथ थे ।