वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय की फैकल्टी क्रिकेट लीग में बायोमेक्ट्रोनिक्स की धमाकेदार जीत
रंगारंग समारोह में दिया गया चमचमाता चांसलर कप
वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड पर फैकल्टी क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन जबर्दस्त उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। फाइनल मुकाबला बायोमेक्ट्रोनिक्स और स्टाफ टीम के बीच हुआ जिसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बायोमेक्ट्रोनिक्स ने धमाकेदार जीत दर्ज कर चांसलर कप की चमचमाती ट्राफी पर अपना कब्ज़ा जमाया | इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. टी. बी. श्रीधरन और डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस डॉ. प्रभाकर एस. ने यह ट्रॉफी बायोमेक्ट्रोनिक्स के कप्तान डॉ पुष्पदन्त जैन को सौंपी |
इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों की छह टीमों ने जोश और उमंग के साथ हिस्सा लिया । इस प्रतियोगिता का उद्देश्य फैकल्टी और स्टाफ के सदस्यों के शारीरिक स्वास्थ्य, आपसी सहयोग, टीम भावना और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत प्रदान करना रहा । दरअसल यह आयोजन विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. जी. विश्वनाथन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों का एक हिस्सा था । इस विशेष अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। क्रिकेट की इस प्रतियोगिता को देखने मैदान पर खासी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति ने इस समारोह को यादगार बनाते हुए पूरे परिसर में उत्सव और उल्लास का वातावरण बना दिया।
फाइनल मैच में बायोमेक्ट्रोनिक्स के कप्तान डॉ पुष्पदंत जैन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया | 16 ओवर के मैच में बायोमेक्ट्रोनिक्स की टीम ने 4 विकेट पर 179 का स्कोर बनाया | इसमें सलामी बल्लेबाज दीपचंद उपाध्याय ने शानदार अर्द्धशतक बनाया | इसके आलावा डॉ मयूर कुमार रजक ने 38 ,डॉ अमित कुमार ने 27 रन बनाये | स्टाफ टीम के पेस बॉलर देवराज ने 2 विकेट और सचिन सिंह ने एक विकेट लिया | जबाब में खेलने उतरी स्टाफ टीम इस मुकाबले में जम नहीं पाई | शुरू से ही विकेट पतन लगातार चलता रहा | पूरी टीम महज 99 रन बनाकर पवेलियन लौट गई | ओपनिंग बल्लेबाज सचिन सिंह ही दोहरे अंको में 22 और विष्णु 46 रन बना पाए | इस इनिंग में बायोमेक्ट्रोनिक्स के बॉलर अमित ने 4 , जिष्णु 3 और मयूर ने एक विकेट छटका | बायोमेक्ट्रोनिक्स के डॉ अमित कुमार को मैन ऑफ द मैच और स्टाफ के देवराज मेवाड़ा को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला |
Continue With Google