कार्तिक पूर्णिमा पर आनन्दधाम पर होंगे 24 घंटे के जाप

 

आष्टा । अनंत विभूषित आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज जी का

जन्मोत्सव कार्तिक पूर्णिमा पर आष्टा नगर के आनंद धाम पर 24 घंटे के अखंड जाप का कार्यक्रम आयोजित किये गये है । धर्माधिकारी पंडित श्री गजेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की अनंत विभूषित आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज जी के जन्मोत्सव

कार्तिक पूर्णिमा पर आनन्द धाम पर

अखंड कीर्तन भजन"हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे 

हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे" के जाप रखे गये है । अखंड जाप भजन दिनांक 24/ 11/ 2026 दिन मंगलवार प्रातः 11:00 बजे से दिनांक 25 /11./26 दोपहर 1:00 बजे बुधवार तक होंगे । अखंड जाप के समापन पर आरती सम्पन्न होगी । श्री भवानी शंकर शर्मा ने सभी भक्तों से जाप,पादुका पूजन में शामिल होने की अपील की है ।