श्री विश्वकर्मा राधाकृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव
आष्टा- श्री विश्वकर्मा समाज द्वारा दीपावली की तिथी सूर्य षष्ठी दिन रविवार को बड़े ही उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ श्री विश्वकर्मा राधाकृष्ण मंदिर, बुधवारा आष्टा में अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए और समाज के सभी बंधुओं ने दीप प्रज्वलन कर धार्मिक वातावरण को आनंदित किया। मंदिर में विराजित भगवान श्री राधाकृष्ण जी, बलराम जी और भगवान श्री विश्वकर्मा जी का दिव्य श्रृंगार किया गया, जिससे मंदिर प्रांगण अद्भुत आभा से आलोकित हो उठा। महाआरती के पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति में लीन होकर भाग लिया। अंत में 56 भोग की प्रसादी सभी उपस्थित भक्तों में वितरित की गई। आयोजन में विश्वकर्मा समाज के सभी सदस्य, समाज बंधु और अन्य श्रद्धालुजन बढ़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने पर आभार समिति के सभी सदस्यो ने प्रकट किया।
श्री विश्वकर्मा राधाकृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव
Continue With Google
Comments (0)