स्वामित्व रजिस्ट्री योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए तहसीलदार रामलाल पगारे प्रदेश स्तर पर सम्मानित

 

सीहोर, 16 नवम्बर 2026

      आष्टा तहसील में मुख्यमंत्री स्वामित्व रजिस्ट्री योजना 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट कार्य करने पर तहसीलदार श्री रामलाल पगारे को भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. ई. रमेश कुमार तथा प्रमुख राजस्व आयुक्त एवं आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त सुश्री निधि निवेदिता सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

      समारोह में योजना के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों के कार्यों की सराहना की गई। तहसीलदार श्री राम पगारे को अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए योजना में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से आष्टा तहसील का गौरव बढ़ा है। इस उपलब्धि पर राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।