उपजेल नसरुल्लागंज में बंदियों को दी विधिक अधिकारों की जानकारी

 

AMIT MANKODI 

   न्‍यायोत्‍सव विधिक सेवा सप्‍ताह के अतर्गंत उपजेल नसरूल्‍लागंज में जेल विजिट एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला न्‍यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अनुराग सिंह कुशवाह द्वारा बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही विधिक सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

   शिविर का उद्देश्य बंदियों को कानूनी रूप से जागरूक करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में नसरूल्‍लागंज के जिला न्‍यायाधीश श्री आसिफ अहमद अब्‍बासी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिद्दीकी, उपजेल अधीक्षक श्री जितेंद्र अम्‍बुलकर सहित जेल स्‍टाफ एवं बंदीगण उपस्थित रहे।