मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान 2027: इंदिरा कॉलोनी में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को किया जागरूक
नवविवाहित जोड़ों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया प्रेरित, BLO को फॉर्म-6 के माध्यम से अधिक से अधिक नाम जोड़ने के निर्देश
नगर की इंदिरा कॉलोनी में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान 2027 के अंतर्गत 21 नवंबर 2026 को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान विशेष रूप से ऐसे युवाओं और नागरिकों को जागरूक किया गया, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। वहीं नवविवाहित जोड़ों से भी संपर्क कर उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
भ्रमण के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को निर्देशित किया गया कि फॉर्म-6 के माध्यम से पात्र नए मतदाताओं के अधिक से अधिक नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
अभियान का उद्देश्य कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे तथा मतदाता सूची को अधिक से अधिक अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।
Continue With Google