मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत भीलखेड़ी सड़क में शिविर आयोजित
विधायक, कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ सहित अनेक अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, और निराकरण किया
विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया
सीहोर, 20 नवम्बर 2026
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आष्टा विकासखंड के ग्राम भीलखेड़ी सड़क में शिविर एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, कलेक्टर श्री बालागुरु के. एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सर्जना यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा गांव के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
सरकार विकास और जनकल्याण के लिए चला रही अनेक योजनाएं -विधायक
मुख्यमंत्री जनविश्वास के अंतर्गत ग्राम भीलखेड़ी सड़क में आयोजित शिविर में आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के अनेक कार्य कर रही है और आमजन के कल्याण के लिए विभिन्न जनहितैषी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और क्षेत्र का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी का पानी आष्टा क्षेत्र तक पहुंचना क्षेत्र के विकास और किसानों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना तथा कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विधायक श्री इंजीनियर ने नागरिकों से सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि नशा सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक है। नशे की हालत में वाहन चलाने से स्वयं के साथ दूसरों का जीवन भी खतरे में पड़ता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशामुक्त समाज बनाने, यातायात नियमों का पालन करने और स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।
शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी - कलेक्टर
मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होना प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है। योजनाओं की सही जानकारी होने से पात्र हितग्राही उनका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से जागरूक बनने और शासन की योजनाओं की जानकारी अन्य लोगों तक भी पहुंचाने की अपील की। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा और शक्ति का सकारात्मक उपयोग करें, खेल गतिविधियों में भाग लें और एक जागरूक नागरिक बनकर समाज के विकास में योगदान दें।
कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि नशा दुर्घटनाओं का बड़ा कारण है, इसलिए स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने किसानों से नरवाई नहीं जलाने तथा उर्वरकों का संतुलित एवं उचित मात्रा में उपयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि नरवाई जलाने और उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से मिट्टी की उर्वरक क्षमता और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। किसानों को प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए खेती करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस की विभिन्न सेवाओं की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी
मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने नागरिकों को पुलिस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं और जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के लिए साइबर सेल की भूमिका, आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112 तथा बुजुर्गों की सुरक्षा और सहायता के लिए सीनियर सिटीजन पुलिस व्यवस्था के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने नागरिकों से वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए पीएम राहत योजना की जानकारी रखने तथा नशे से दूर रहने की अपील की।
हितग्राहियों ने साझा किए योजनाओं से जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के अनुभव
मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। योजनाओं के माध्यम से उन्हें आर्थिक संबल मिला है और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें बेहतर जीवन जीने और अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है।
विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से नागरिकों को विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्टॉल पर पहुंचे नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। शिविर में लगाए गए स्टॉल आमजन के लिए शासन की योजनाओं को समझने और उनका लाभ प्राप्त करने का उपयोगी माध्यम बने।
विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया
स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अनुभव साझा किए और गांवो वासियों को प्रेरित किया। इसके साथ हि राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी श्री सार्थक ठाकुर को सम्मानित किया गया।
यह थे उपस्थित
एसडीएम श्री महेंद्र प्रताप सिंह किरार, जनपद सीईओ श्री अमित व्यास, तहसीलदार श्री रामलाल पगारे, कोठरी नगरपरिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राधेश्याम दलपति, देव जी पटेल, कैलाश नारायण पटेल, सरपंच सविता किशोर चिंतामन उपस्थित थे
Continue With Google