कोतवाली पुलिस  की कार्यवाही, रात्रि में गुम हुए बालक को कुछ ही घंटे में भोपाल रेलवे स्टेशन से किया दस्तयाब 

*घटना विवरणः *- बीती रात को फरियादी अंजनी कुमार मिश्रा निवासी अवधपुरी द्वारा रात्रि करीब 3:30 बजे थाना कोतवाली पर रिपोर्ट किया कि मेरा बेटा उम्र करीब 15 साल प्रतिदिन  स्कूटी से कोचिंग जाता है, जो  शाम 7:00 बजे तक वापस आ जाता है, लेकिन आज वह वापस नहीं लौटा जिसकी स्कूटी को हमने ट्रैक किया तो वह बस स्टैंड पर मिली, फिर हमने हमारे बेटे को रिश्तेदारों व दोस्तों आदि के पास पता किया, जिसका कोई पता नहीं चल सका, संभवत कोई अज्ञात आरोपी  बेटे को बहला फुसलाकर  अपने साथ ले गया इसकी रिपोर्ट करता हूं,  जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 651/2026 धारा 137 (2) BNS का कायम कर विवेचना में लिया।   

 निर्देशन एवं मार्गदर्शनः* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बालक की दस्तियाबी करने  हेतु  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना  द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिनंदना शर्मा सीहोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गिरीश दुबे को थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर नाबालिक बालक की दस्तयाबी हेतु वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । 

 पुलिस की कार्यवाही :- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम तैयार कर प्रकरण में गुमशुदा बालक की तलाश में लगाया गया
             उक्त टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी सहायता से गुमशुदा बालक को भोपाल रेलवे स्टेशन से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की । बालक द्वारा बताया गया कि  वह पढ़ाई के बोझ से घर से चला गया था, उसके साथ कोई अपराध घटित नहीं हुआ। बालक को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। 

 पुलिस टीम- थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे, सहायक उप निरीक्षक हुल्लास वर्मा ,आरक्षक कृष्णकांत यादव, आरक्षक विवेक दांगी, आरक्षक दुर्गा प्रसाद आदि