सीहोर: कोटवार संघ का बड़ा ऐलान, 22 से 28 अक्टूबर तक टाउन हॉल के सामने देंगे धरना, 28 को कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन
सीहोर। जिले के कोटवारों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि कोटवार लंबे समय से नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और शासकीय सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। जिला कोटवार संघ के बैनर तले 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
टाउन हॉल के सामने होगा धरना प्रदर्श
न
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटवार संघ के सभी सदस्य 22 अक्टूबर से टाउन हॉल, सीहोर के सामने एकत्रित होकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करेंगे। यह हड़ताल लगातार 7 दिन तक चलेगी।
28 अक्टूबर को सौंपेंगे ज्ञापन

आंदोलन के अंतिम दिन 28 अक्टूबर को समस्त कोटवार संघ एकजुट होकर कलेक्टर महोदय सीहोर को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगा। संघ का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। द
इस आंदोलन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष छगनलाल करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कालूराम, तहसील अध्यक्ष अमर सिंह, उपाध्यक्ष राकेश मालवीय, लालू सेन इछावर, राजमल, जितेंद्र, गोपाल सिंह, रामभरोस, मांगीलाल, राधेश्याम, आनंद, संतोष मालवीय, गोपाल सिंह अहिरवार सहित जिले भर के सैकड़ों कोटवार साथी मौजूद रहेंगे।