December 3, 2023 5:08 pm

सीहोर : युथ क्लब के तत्वाधान में दांगी स्टेट में चलाया साफ-सफाई अभियान

युथ क्लब के तत्वाधान में दांगी स्टेट में चलाया साफ-सफाई अभियान
सीहोर। रविवार की सुुबह युथ क्लब के तत्वाधान में दांगी स्टेट में भारत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई का आयोजन किया गया। इस मौके पर अभियान के दौरान क्षेत्रवासी, डॉक्टर, पार्षद और पदाधिकारियों ने क्षेत्र की साफ-सफाई की और स्वच्छ रहने का संदेश दिया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर गट्टानी, सुरेंद्र रल्हन, जयदीप तोमर, वार्ड पार्षद सत्यनारायण वारिया, धर्मेंद्र राठौर, मनोज रात्रा आदि ने युथ क्लब के पदाधिकारियों का स्वागत किया और इस दौरान युथ क्लब के अध्यक्ष अतुल तिवारी ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए सफाई बहुत जरूरी है और सफाई रखना हर व्यक्ति का दायित्व है। गत दिनों में युथ क्लब के सदस्यों के द्वारा भारत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत इसकी शुरूआत की थी। क्लब के पदाधिकारियों के द्वारा हर रविवार को सार्वजनिक स्थानों, सरकारी परिसर के अलावा धार्मिक स्थानों पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों का सहयोग मिल रहा है। अभियान में प्रवीण तिवारी दीपक पुरोहित, केवी वर्मा, भूपेंद्र राठौर अनूप दास, हरीश जोशी, दीपक शर्मा, शुभम राठौर, आनंद तिवारी, महेश राठौर विजय त्यागी प्रदीप पाहुजा, मितेश सिंह, जितेंद्र नागर, जगदीश देशमुख, उमेश परमार, अंगद शर्मा, देवनारायण वर्मा, महेश नाथ, राजदीप चौहान, प्रखर तिवारी, बंसीलाल महेश्वरी, धर्मेंद्र नगर, विनोद दासानिया, चंद्र शेखर सानिया, लोकेश नामदेव, हरीश सीठा, शुभम राठौर, विजय त्यागी, राजवीर चौहान, ललित वर्मा, राजेश भावसार, विपिन पोरवाल आदि शामिल थे।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on reddit
Share on telegram

Leave a Comment

ताज़ा खबर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में 10 हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की 

हमसे जुड़े

error: Content is protected !!