December 5, 2023 8:06 am

दिग्विजय सिंह से बड़ा हिंदु नेता बीजेपी में हो तो बताओ – आरिफ अकील,प्रभारी मंत्री

सीहोर- कमलनाथ सरकार के मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री आरिफ अकील लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों की बैठक लेने सीहोर पहुंचे कार्यकर्ताओ को संभोधित करते हुए आरिफ अकील ने कहा की हर कार्यकर्ता अपने को दिग्विजय सिंह समझ कर पार्टी का कार्य करे।

मीडिया से चर्चा के दौरान आरिफ अकील ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। आरिफ अकील ने बड़ा बयान देते हुए कहा की बीजेपी को केंडिडेट नहीं मिल रहे है। मुंगेरीलाल के सपने दिखने वालो को दांव पर लगा रही है। हिम्मत है तो दिग्विजय सिंह की तरह एलान करे.नहीं हरा पाए तो दस साल तक सन्यास लैलूंगा।

उम्मीदवार को लेकर उन्होंने कहा की अगर बीजेपी नरेंद्र मोदी, अमित शाह को भी लाकर खड़ा करे तो दिग्विजय सिंह भरी मतो से जीतेंगे,

आरिफ अकील ने कहा की दिग्विजय सिंह से बड़ा हिंदु नेता बीजेपी में हो तो बताओ जिसने नर्मदा परिक्रमा की हो. ये कहने वाले है हम करने वाले है। अपनी भूमिका को लेकर आरिफ अकील ने कहा की मेरी जान भी चली जाए तब भी दिग्विजय सिंह को जिताऊँगा।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on reddit
Share on telegram

Leave a Comment

ताज़ा खबर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में 10 हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की 

हमसे जुड़े

error: Content is protected !!