December 5, 2023 7:03 am

आष्टा : युवक को पेड़ से बांधकर आरोपी ट्रैक्टर ले गए।

युवक को पेड़ से बांधकर आरोपी टे्रक्टर ले गए
आष्टा। आष्टा थाना अंतर्गत ग्राम गोलूखेड़ी धामन्दा के बीच स्थित नदी के पास अमलाह से नीलबड़ थाना इछावर निवासी बृजेश पिता जमुना प्रसाद वर्मा को अज्ञात आरोपियों ने पेड़ से बांधकर ट्रेक्टर एवं मोबाईल लूटकर ले गये। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने जिनकी संख्या तीन से चार के बीच बताई जाती हैं के द्वारा  ट्रेक्टर क्रमांक एम.पी.-37-ए.बी.-7002 एवं विवो कंपनी का एक मोबाईल उस समय लूट लिया जब बृजेश अपने वाहन पर सवार था। घटना की जानकारी मिलने पर आष्टा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्व लूट का मामला दर्ज किया हैं। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों एवं ट्रेक्टर की तलाश शुरू कर दी हैं। इस घटना से लोगो में दहशत फैल गई।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on reddit
Share on telegram

Leave a Comment

ताज़ा खबर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में 10 हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की 

हमसे जुड़े

error: Content is protected !!