विद्यालय में शिक्षक की तबीयत बिगड़ी इलाज हेतु लाए आष्टा, सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
पुलिस ने किया मर्ग कायम
शिक्षक जगत में छाया शौक
आष्टा। आज दोपहर में करीब 12 से 1 बजे के बीच सिद्धिकगंज थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम रामापुर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक शेर सिंह ठाकुर आत्मज नाथू सिंह ठाकुर उम्र 45 वर्ष का छात्र छात्राओं को पढ़ाते वक्त अचानक तबियत खराब होने के तत्काल बाद उन्हें इलाज हेतु सिविल अस्पताल आष्टा लाया गया यहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने उनका परीक्षण किया।
स्कूल से अस्पताल लाते वक्त तबियत इतनी बिगड़ी की इस दौरान ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी,डॉक्टर ने चैकअप के बाद उन्हें मृत घोषित किया।
मामला एक शासकीय शिक्षक का होने के कारण अस्पताल ने तत्काल आष्टा पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना के बाद आष्टा पुलिस सिविल अस्पताल पहुची ।
सिविल अस्पताल आष्टा में मृतक शिक्षक शेर सिंह ठाकुर निवासी ग्राम बड़घाटी का पीएम किया गया।
सूचना के बाद पुलिस भी सिविल अस्पताल आष्टा पहुंची ओर मर्ग कायम कर सिद्दीकगंज पुलिस को सूचना की।