आष्टा : नगरपालिका के 24 वार्डो का हुआ आरक्षण


पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने नागरिकगणों को दी बधाई
आष्टा। नगरपालिका आष्टा के 24 वार्डो का आरक्षण सीहोर जिला मुख्यालय जिला पंचायत सभाग्रह में जिला कलेक्टर अजय गुप्ता के निर्देशानुसार प्राधिकृत अधिकारी अपर कलेक्टर विनोद कुमार चर्तुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर बृजेश सक्सेना, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण संदीप श्र्रीवास्तव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीरज श्र्रीवास्तव एवं जनप्रतिनिधियो एवं नागरिकगण की उपस्थित में विहित नियम अनुसार लाटरी पद्वति के संपन्न किया गया। नगरपालिका परिषद आष्टा द्वारा पूर्व में पारित प्रस्ताव अनुसार म0प्र0 शासन ने राजपत्र 1 फरवरी 2020 द्वारा 18 वार्ड की जगह 24 वार्ड परिसीमित किए थे। आरक्षण प्रक्रिया में 12 वार्ड महिलाओ हेतु आरक्षित हुए, वार्ड क्रमांक 1, 3,4,5,6,9,12,14,15,17,21,24 महिला सीट हेतु आरक्षित किए गए। 3 वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग हेतु आरक्षित किए गए। वार्ड क्रमांक 4 एवं 17 अनुसूचित जाति महिला एवं वार्ड 18 अनुसूचित जाति मुक्त वर्ग हेतु आरक्षित हुआ। नगरपालिका के कुल 24 वार्डो में से 6 वार्ड पिछडा वर्ग हेतु आरक्षित हुए, जिनमें वार्ड 1, 6, 24 अन्य पिछडा वर्ग महिला एवं वार्ड 11,13, 19 पिछडा वर्ग मुक्त हेतु आरक्षित हुए। शेष वार्ड अनारक्षित वर्ग हेतु आरक्षित की गई जिनमें वार्ड 2,7,8,10,16,20,22,23 अनारक्षित मुक्त वर्ग हेतु एवं वार्ड 3,5,9,12,14,15,21 अनारक्षित महिला वर्ग हेतु आरक्षित हुआ हैं। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने नगरवासियो को बधाई देते हुए कहा कि नगर का आगामी समय में त्वरित एवं समान विकास होगा। इसी दृष्टि से 24 वार्ड म0प्र0 शासन द्वारा नपा आष्टा के प्रस्ताव अनुसार स्वीकृत भी किए ओर आज आरक्षण होकर इस प्रक्रिया का अंतिम सौपान पूर्ण हो गया हैं। विकास के मामले में आष्टा कभी भी पीछे नही रहेगा, क्योकि यहां के नागरिक अत्यंत जागरूक हैं ओर साहसी निर्णय लेने के लिए अपने आपको तैयार रखते हैं।

error: Content is protected !!