महिला मोर्चे ने आंगनबाड़ी परिसर में किया वृक्षारोपण
आष्टा। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन से मनाये जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर भाजपा महिला मोर्चे ने प्रदेश अध्यक्ष माया दीदी नारोलिया एवं सीहोरभाजपा जिला अध्यक्ष के रवि मालवीय के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु जैन के मार्गदर्शन में आष्टा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिया खंडेलवाल के नेतृत्व में नगर मंडल में विभिन्न आंगनबाड़ियों मैं कार्यक्रम किए गए। जिसमें वार्ड नंबर 18 की आंगनवाड़ी में पौधारोपण कर बच्चों को मिठाई बांटकर प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। इस इस अवसर पर रितु जैन,प्रिया खंडेलवाल, तारा कटारिया, सुनीता सोनी जय श्री ज्वेलर्स, प्रतिभा नगर, नीलिमा बैरागी, निर्मला कुशवाह, प्रतिभा उपाध्याय, रिया भोजवानी, रीना सुराणा वा महिला मोर्चा की अन्य बहने उपस्थित रही।