Take a fresh look at your lifestyle.

VIDEO – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर किसान कांग्रेस आभार यात्रा लेकर पहुंचे आष्टा

24
Image

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर किसान कांग्रेस आभार यात्रा लेकर पहुंचे सीहोरसीहोर। प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के आदेशानुसार किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष  दिनेश गुर्जर जी 45 दिनों से चल रही किसान आभार यात्रा लेकर आष्टा तहसील पहुंचे । आष्टा मण्डी में स्थानीय कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुऐं । अमलाहा एवं कोठरी में संबोधित किया  तत्पश्चात चौपाल सागर सीहोर पर किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद सिंह दरबार द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। सीहोर में प्रवेश करने पर विभिन्न मार्गो पर जगह-जगह यात्रा का स्वागत हुआ एवं नुक्कड़ सभाऐं आयोजित  तत्पश्चात यात्रा गल्लामण्डी प्रांगण सीहोर पहुंची जहां पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरगोविन्द सिंह बरबार ने साफा बांधकर व फूल माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर का सम्मान किया। इस विशाल आम सभा को संबोधित करते हुऐं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर जी द्वारा पूर्व में उनके द्वारा किसान कलश यात्रा संपूर्ण प्रदेश में निकाली गई उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नही थी। तब मेरे द्वारा किसानों को यह वचन दिया गया था कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरकार द्वारा किसानों का कर्जा माफ  बिजली बिल हाफ किया जायेगा और किसानों को मिलने वाले फसलों के दामों में वृद्वि की जायेगी आज किसान अन्नदाताओं के आशीर्वाद से म.प्र. में कांग्रेस की सरकार बनी है उन्हें अन्नदाताओं का आभार व्यक्त करने हेतु आज में आपके बीच उपस्थित हुआ हूॅ । कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सर्वप्रथम किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ कर दिया गया। 1400 रूपये में मिलने वाले बिजली कनेक्शन को 700 रूपये कर दिया गया। किसानों के हित में काम करने वाले माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा फसलों के दामों में वृद्वि एवं फसलों के नगर मूल्य किसानों को मिले ऐसी व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री जी द्वारा कन्याओं के विवाह में दी जाने वाली राशि को 51000 रू. कर दिया गया। प्रति एक पंचायत में गौ शाला खुलने के आदेश भी मुख्यमंत्री जी दे चुके है। मैं आप सब से आग्रह करना चाहता हूॅ कि जैस आपने अपने आशीर्वाद से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई है । वैसे ही आगामी लोकसभा चुनाव में आशीर्वाद प्रदान कर केन्द्र में भी कांग्रेस की सरकार बनाये। उक्त बाते किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर जी ने कही । किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद सिंह दरबार ने सभा को संबोधित करते हुऐं। किसानों को लोकसभा चुनाव में साथ देने का आग्रह किया और बडी संख्या में पधारे किसान भाईयों का आभार व्यक्त किया।


मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश गुर्जर जी  समुचे मध्यप्रदेश में विजय रथ यात्रा आष्टा नगर लेकर पहुचे कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रतन सिंह ठाकुर मध्यप्रदेश कांग्रेस के महासचिव महेंद्र सिंह ठाकुर टीपाखेड़ी   वरिष्ठ कांग्रेस पहलाद सिंह खड़ी   ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेरावन सिंह मुंदीखेड़ी वीधानसभा प्रत्याशी गोपाल सिंह इंजीनयर पुर्व पार्षद भैया मिया साहब शहर कांग्रेस अध्यक्ष इदरीस मंसूरी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष भैया एम पी   पुर्व पार्षद दिलीप शर्मा  आष्टा युवक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर   सेवादल अध्यक्ष अरविंद सिंह ठाकुर युवक कांग्रेस जावर अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह किसान कांग्रेस  ब्लॉक अध्यक्ष गीतम सिंह जावर किसान कांग्रेस अध्यक्ष गजराज सिंह कर्मनखेड़ी   जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सोभाल सिंह मुगली कमल सिंह कुंडिया धागा अरविंद सिंह सेमलीबारी चेतन सिंह सेमलीबारी किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश भटोनि   जी बिजेंद्र सिंह किलोद  मो इमरान खान नंदू यादव जी रसीद चाचा अलीपुर सनवर उस्ताद आदि लोग उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!