video – आष्टा : भाजपा ने निकाली बाईक रैली,नही जुटा पाए भीड।

भाजपा ने निकाली विशाल बाईक रैली


आष्टा(नि.प्र.) भाजपा मीडिया प्रभारी तोषनारायण भूतिया ने बताया कि, आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्पूर्ण भारत एक साथ विशाल बाईक रैली का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किया गया। आष्टा नगर में भी इसी क्रम में विशाल बाईक रैली विजय संकल्प यात्रा के रूप में निकली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा राहुल कोठारी विशेष रूप से आमंत्रित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक कर रहे थे। यह बाईक रैली युवा मोर्चा और संगठन के द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रेमसिंह मेवाड़ा, जावर मण्डल अध्यक्ष जयसिंह ठाकुर तथा कोठरी ग्रामीण अध्यक्ष युवराजसिंह के नेतृत्व में निकली। इस रैली के विधानसभा प्रभारी मानसिंह ईलाही, नगर प्रभारी रूपेश राठौर तथा युवा मोर्चा प्रभारी अंतिम बनवट थे। रैली का संचालन नगर महामंत्री विशाल चौरसिया तथा कालू भट्ट के द्वारा किया जा रहा था। युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष नितीन महाकाल के नेतृत्व में सम्पूर्ण युवा मोर्चा घर-घर मोदी नरेन्द्र मोदी, फिर इस बार मोदी सरकार, भाजपा का शेर है  नरेन्द्र मोदी दिलेर है के नारे लगा रहे थे। यह बाईक रैली मुखर्जी ग्राउण्ड से प्रारम्भ होकर मण्डी गेट पहुंची। वहां से यह भोपाल नाके से होती हुई बुधवारा व गंज होती हुई बड़ा बाजार पहुंची, वहां से सब्जी मण्डी बस-स्टेण्ड होती हुइ्र यह बाईक रैली का समापन अलीपुर चौराहा पर हुआ। नगर महामंत्री धनरूपमल जी जैन द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को स्वल्पाहार कराया गया। अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय महामंत्री राहुल कोठारी जी ने कहा कि, यह बाईके नगर-नगर, घर-घर पहुंचनी चाहिये, किसानों को कांग्रेसी की सरकार द्वारा आज दिनांक तक 2 दो लाख रूपये अभी तक नही दिये है, बल्कि किसानों को बैंकों और सहकारी समितियों में डिफाल्टर बनाने का कार्य कमलनाथ सरकार कर रही है। मोदी सरकार द्वारा किसानों को 6 हजार रूपये पहुंचाने का कार्य निश्चित रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, हम सबका प्रत्याशी कमल का फूल है और हमे इसे जिताना है फिर अबकी बार नरेन्द्र मोदी की सरकार सबको मिलकर बनाना है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के राज में कानून व्यवस्था लचर हो गई है ट्रांसफर पोस्टिंग का धंधा चालू हो गया है, अपहरण, बलात्कार, लूट, डकेतिया चालू हो गई है। विकास कार्य ठप हो गये है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को झूठा अपराधों में फंसाने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को कर्जा माफी के नाम पर रंग बिरंगे फार्म में उलझाने का काम कर रही है। मोदी सरकार अभूतपूर्व कार्य सैना एवं लोगो ंके लिये कर रही है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से- पूर्व जनपद अध्यक्ष धारासिंह पटेल, पूर्व मण्डी अध्यक्ष धरमसिंह आर्य, पूर्व मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ललित नागौरी, जिला महामंत्री गजराज पटेल, युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी तथा महिला मोर्चा भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित हुआ। कार्यक्रम का आभार प्रेमिंसह मेवाड़ा द्वारा व्यक्त किया गया

error: Content is protected !!