December 7, 2023 2:20 am

प्रधानमंत्री आवास योजना में आष्टा के 2595 हितग्राहियो को मिले आवास,भाजपा की सरकार ने गरीबो का अपना घर का सपना किया साकार,मोदी-शिव की सरकार ने गरीबों के खाते में आवास योजना की 45 करोड़ की राशि भेजी:- रघुनाथ सिंह भाटी 

प्रधानमंत्री आवास योजना में आष्टा के 2595 हितग्राहियो को मिले आवास,भाजपा की सरकार ने गरीबो का अपना घर का सपना किया साकार,मोदी-शिव की सरकार ने गरीबों के खाते में आवास योजना की 45 करोड़ की राशि भेजी:- रघुनाथ सिंह भाटी 
आष्टा। आष्टा नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज आष्टा नगर के वार्ड क्रमांक 1,2,3,15,17 एवं 18 में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। आयोजित नुक्कड़ सभा को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं सीहोर के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुनाथसिंह भाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश को सुखी और संपन्न तथा विकासशील प्रदेश बनाने का अगर किसी को श्रेय जाता है तो वह है भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार को एवं मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चल रही सरकार को जाता है । आज केंद्र और राज्य सरकार ने विकास की इतनी योजनाएं शुरू की है,इन योजनाओं का लाभ करोड़ों करोड़ नागरिकों को निचले स्तर तक प्राप्त हो रहा है। रघुनाथसिंह भाटी ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए आगे कहां की देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की उक्त योजना दिल्ली से चली और आष्टा के सभी 18 वार्डो  तक पहुची। आज आष्टा नगरपालिका क्षेत्र में लगभग 2595  से अधिक हितग्राहियो को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की सुविधा मिली है। इन हितग्राहियो के खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना की ₹45 करोड़ की राशि पहुंची है। आज वो गरीब जिसने कभी सपने में भी नही सोचा था की कभी उसका अपना भी एक अच्छा,सुंदर पक्का घर होगा। गरीब के इस सपने को भाजपा की केंद्र राज्य सरकार ने पूरा किया है। श्री रघुनाथसिंह भाटी ने कहा कि आज देश की हमारी माताएं बहने जो चूल्हे पर भोजन बनाती थी,चूल्हे से लकड़ी का धुआं उठता था जिससे उनकी आंखों पर स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव पड़ता था। समय से पहले बीमार हो जाती थी।
उनकी पीड़ा को अगर देश में किसी ने समझा तो वह देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ही थे। उन्होंने उज्जवला योजना के तहत ऐसे गरीब परिवारों को जिनके घरों में चूल्हे पर भोजन बनाया जाता था तथा वे सब परेशान थी। उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस के कनेक्शन दिए।  आज देश के करोड़ों करोड़ माता बहने मोदी जी को धन्यवाद दे रही है। श्री रघुनाथ सिंह भाटी ने आष्टा नगर के सभी 18 वार्डों के नागरिकों से नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से अपील की कि अगर वे इस देश और प्रदेश के विकास की तरह अगर अपने आष्टा नगर का भी भरपूर विकास चाहते हैं तो वह आष्टा मे भी नगर सरकार भारतीय जनता पार्टी की  बनाये। आपने देखा विगत 15 वर्षों से नगरपालिका में एक ही व्यक्ति अध्यक्ष के रूप में आपको नजर आया है। इन 15 वर्षों का इतिहास उठाकर देखें 15 वर्षों में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार के अलावा क्या हुआ। आज आष्टा नगर की एक भी ऐसी सड़क नहीं है जिसे हम अच्छी सड़क कह सके,एक भी ऐसी गली नहीं है,जिसे हम अच्छी गली कह सके,समुचित प्रकाश की व्यवस्था नही है,शुध्द पीने का पानी नही है,नगर में साफ सफाई के हाल क्या है किसी से छुपे नही है। जो नगर पालिका के अध्यक्ष और वार्ड 18 का पार्षद जो आज निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है 5 साल में नगर में मुख्य मार्गो से कचरे की अड्डियो को नही हटा सके वे आज समझ मे नही आ रहा है किस मुह से जनता के पास वोट मांगने जा रहे है। 15 साल में आष्टा की जनता स्मार्ट दिखने वाले अध्यक्ष को अंदर तक समझ चुकी है। जितने स्मार्ट अध्यक्ष 15 साल पद पर रहे,वे अध्यक्ष अगर इस शहर को भी अपने जैसा स्मार्ट बनाते तो आज उन्हें जनता से  वोट नही मांगने पड़ते। 
आयोजित नुक्कड़ सभाओं को विधायक रघुनाथसिंह मालवीय,पूर्व  विधायक अजीतसिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अनोखीलाल खंडेलवाल, ललित नागोरी, कृपाल सिंह ठाकुर, उमेश शर्मा,रितु जैन रूपेश राठौर,शिवानी सोनी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर सभी नुक्कड़ सभाओं में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती शिवानी नितिन सोनी, कमलेश जैन, राजीव प्रकाश मालवीय, लता कल्लू मुकाती,नीलेश खंडेलवाल,अंजली विशाल चौरसिया सहित सभी वार्डों के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता महिला मोर्चा की बहनें तथा बड़ी संख्या में वार्ड के मतदाता नागरिक उपस्थित रहे।
Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on reddit
Share on telegram

Leave a Comment

ताज़ा खबर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में 10 हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की 

हमसे जुड़े

error: Content is protected !!