December 3, 2023 8:30 pm

कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन

कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन

सीहोर,16 दिसम्बर,2022

            दो दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए शासकीय कन्या महाविद्यालय सीहोर में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. जी.एल. जैन ने कहा कि बहुभाषीय सुंदरता से ही भारत की एकता सुशोभित होती है। प्रत्येक भाषा लोगो को जोड़ते हुए भाषाई सौहार्द्र विकसित करती है। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न भाषाओं जैसे गुजराती, मराठी, पंजाबी, बंगाली, बिहारी, हिन्दी, गढ़वाली में स्वागत अभिनंदन जैसे शब्दों से सभी छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में नेहा सेन, दिनकर, यश्वी शुक्ला ने भाषा की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किये।

      भाषा उत्सव कार्यक्रम में आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. जया शर्मा ने चिन्नास्वामी सुब्रमण्यम भारती का संक्षिप्त परिचय देते हुए उनके महाकवि भारती की लोकप्रियता एवं साहित्यिक यात्रा को बताया। इस अवसर पर सुश्री अमिता बैरागी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं क्षेत्रीय बोलियों एवं भाषा का अंतर बताते हुए भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मंजरी अग्निहोत्री ने छात्राओं को अपनी क्षेत्रीय भाषा की मधुरता को बिखेरते हुए उन्हे आपस में बात करने के लिए प्रेरित किया जिसके अंतर्गत यश्वी शुक्ला ने पंजाबी, संस्कृत, भोजपुरी और हिन्दी भाषाओं में छात्राओं को संबोधित किया। जया विश्वकर्मा ने संस्कृत में जन्मदिवस गाना गाकर प्रभावित किया। इसके अतिरिक्त याशिका योगी, टीना कुशवाहा, शोभा प्रजापति, अंजली राठौर, श्रद्धा मेवाड़ा, अंकिता विश्वकर्मा, पलक कुशवाहा आदि छात्राओं ने भी अपनी क्षेत्रीय बोलियों में वार्तालाप किया।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on reddit
Share on telegram

Leave a Comment

ताज़ा खबर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में 10 हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की 

हमसे जुड़े

error: Content is protected !!