December 7, 2023 2:14 am

“हर घर तिरंगा” अभियान में प्रदेश के डेढ़ करोड़ से अधिक घरों पर लहराया जाएगा तिरंगा

हर घर तिरंगा” अभियान में प्रदेश के डेढ़ करोड़ से अधिक घरों पर लहराया जाएगा तिरंगा

सीहोर,18 जुलाई,2022

      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव में “हर घर तिरंगा” अभियान में प्रदेश के डेढ़ करोड़ से ज्यादा घरों पर तिरंगा झंडा लहराया जाना है। उन्होंने इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए व्यापक तैयारियाँ शुरू करने के निर्देश दिए। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान के संबंध में फिर से विस्तृत समीक्षा की जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी एक जुट होकर कार्य करें और प्रदेशवासियों में अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए जागरूकता लाएँ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक शासकीय भवनों, कार्यालयों तथा घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने के संबंध में सभी से झण्डा संहिता का पालन करने की अपेक्षा की गई है।

      आजादी का अमृत महोत्सव हर नागरिक के लिए गौरव की बात है। “हर घर तिरंगा” अभियान ऐसा कार्यक्रम होगा, जो दुनिया में कभी नहीं मनाया गया होगा। प्रदेश के हर नागरिक के दिल में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और युवा पीढ़ी को देशभक्ति से ओत-प्रोत करना हमारा दायित्व है। सभी मिलकर जन-जन तक इस संदेश को पहुँचाने का कार्य करें।”हर घर तिरंगा” अभियान भारत को जागृत करने का अभियान है। इसमें हर घर पर तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश पहुँचाना है। इसके लिए समन्वित प्रयास करें। लोग स्वयं भी झण्डा खरीद कर घरों पर लगाने के लिए आगे आएँ।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on reddit
Share on telegram

Leave a Comment

ताज़ा खबर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में 10 हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की 

हमसे जुड़े

error: Content is protected !!