भारतीय जनता पार्टी को अपार समर्थन देने पर भारतीय जनता पार्टी ने माना सीहोर की जनता का आभार
सीहोर। सीहोर नगर पालिका के संपन्न हुए चुनाव के बाद आज हुई मतगणना में सीहोर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जो प्यार स्नेह और आशीर्वाद दिया जिसमें 35 वार्डो में से 22 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय हुए। इस ऐतिहासिक और भारी जीत के लिए सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रवि मालवीय,सीहोर विधायक श्री सुदेश राय, सीहोर भाजपा के प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती,सीहोर नपा चुनाव प्रभारी श्रीमति सीमासिंह जी, सीहोर नगर पालिका चुनाव संचालन समिति के संयोजक नरेश मेवाडा,सह संयोजक रमाकांत समाधिया,भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सहित सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो,बूथ समितियों के अध्यक्ष,बूथ के त्रिदेवो,संचालन समिति के सदस्यों,सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की ओर से सीहोर नगर की जनता का नगर पालिका में ऐतिहासिक बहुमत प्रदान करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। सीहोर जिला भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की सीहोर नगर पालिका मे नगर सरकार के लिए हुए चुनाव में सीहोर नगर की शानदार और जानदार जनता ने सीहोर के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को चुना और भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत प्रदान की है । भारतीय जनता पार्टी ने सीहोर नगर के नागरिकों को विश्वास दिलाया कि जिस आशा, विश्वास और उम्मीद से सीहोर नगर के मतदाताओं ने सीहोर नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत प्रदान किया है। भाजपा उन सभी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
Post Views: 13