Take a fresh look at your lifestyle.

सीहोर : (खुशियों की दास्तां) रौशनी क्लिनिक ने फैलाई दंपत्ति के सूने आंगन में रौशनी विवाह के 6 वर्ष बाद पूजा ने स्वस्थ बालक को दिया जन्म

अमित मंकोडी

56
Image

(खुशियों की दास्तां)

रौशनी क्लिनिक ने फैलाई दंपत्ति के सूने आंगन में रौशनी

विवाह के 6 वर्ष बाद पूजा ने स्वस्थ बालक को दिया जन्म

सीहोर 08 फरवरी 2021

            संतान का सुख पाने के लिए 6 वर्षों से तरस रही पूजा के लिए रौशनी क्लिनिक वरदान साबित हुआ। विवाह के 6 वर्ष बाद उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। गंगा आश्रम निवासी श्रीमती पूजा पति कबीर रजक का विवाह 6 साल पूर्व हुआ था। परंतु संतान नहीं होने से पति-पत्नी परेशान रहते थे। जिला चिकित्सालय के मातृ शिषु स्वास्थ्य संस्थान में संचालित रौशनी क्लिनिक के बारे में जब पूजा को पता चला कि निःसंतान महिलाओं का रौशनी क्लिनिक में उपचार किया जाता है तो उसने जिला चिकित्सालय में पदस्थ महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ.संध्या राजगीर से संपर्क कियाफिर जांच एवं उपचार की शुरूआत हुई।

        महिला की समस्त जांचे एवं उपचार निःशुल्क की गई तथा डीपीएचएनओ श्रीमती गायत्री राव तथा स्टॉफ नर्स रित्रा बेदी द्वारा निरंतर फॉलोअप किया गया। उपचार के बाद पूजा ने भोपाल में एक स्वस्थ बालक को सामान्य प्रसव से जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। महिला के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग तथा रौशनी क्लिनिक के समस्त स्टॉफ को धन्यवाद दिया है। रौशनी क्लिनिक का संचालन हर बुधवार को जिला चिकित्सालय सीहोर स्थित एमसीएच सेंटर में किया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुधीर कुमार डेहरिया तथा सिविल सर्जन डॉ.आनंद शर्मा ने समस्त रौशनी क्लिनिक स्टॉफ को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए  तथा महिला को संतान की प्राप्ति पर बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!