कांग्रेस कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ किया गया
सीहोर। शहर के बस स्टैंड स्थित मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यालय में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों और श्रद्धालुओं मौजूद थे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव ने बताया कि रात्रि नौ बजे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर सहित अन्य कांग्रेसजनों ने पूर्ण विधि-विधान से भगवान श्रीराम और रामदूत हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया और उसके पश्चात ग्राम हसनाबाद से आई सुंदरकांड मंडल के द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। रात्रि 12 बजे तक भजन-कीर्तन कांग्रेस कार्यालय में चलता रहा। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, नईम नवाब, कपिल उपाध्याय, राजीव गुजराती, रुकमणी रोहिला, हरीश आर्य, निशांत वर्मा, भगत सिंह तोमर, राजेन्द्र ठाकुर, गणेश तिवारी, राजेन्द्र वर्मा, केके गुप्ता, संतोष सिंह बैस, सुनील दुबे, नरेन्द्र खंगराले, ताराचंद्र यादव, मृदुल तोमर, रमेश गुप्ता, हरदीप राठौर, विवेक राठौर, विजय उपाध्याय, पंकज शर्मा, रमेश राठौर, तुलसी राठौर, पूरन सिंह, पूनम चंद्र महोबिया, पवन राठौर, सीताराम भारती, मोहिनी अग्रवाल, राजाराम बड़े भाई, अजय रेकवार, अखिलेश वर्मा, लोकेन्द्र वर्मा, बृजेश, राजेन्द्र नागर, कमलेश, मुकेश ठाकुर, प्रीतम सोनकर, मुनव्वर मामू आदि शामिल थे।
Leave a Reply