08 मार्च महिला दिवस के अवसर पर विशेष सशक्तिकरण गतिविधियों का आयोजन
सीहोर 02मार्च 2021
कलेक्टर श्री अजय गुप्ता के द्वारा निर्देश दिये गये कि 08 मार्च 21 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला एवं ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष सशक्तिकरण गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा । उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में महिलाओं की आबादी 3,50,14,503 करोड़ है प्रदेश में महिलाओं में साक्षरता प्रतिशत 60 है, परन्तु वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं का आर्थिक गतिविधियों में योगदान मात्र 18 प्रतिशत है। प्रदेश की आधी आबादी होने के बावजूद महिलाऐं विभिन्न प्रकार के अभावों सें ग्रस्त हैं। प्रदेश में महिलाओं का लिंगानुपात 931 है जबकि जन्म के समय लिंगानुपार 929 है। महिलाओं की यह स्थिति सामुदायिक कुरीतियों का परिणाम है। इन्हीं कुरीतियों में महिलाओं एवं बच्चों के प्रति हिंसा, बाल विवाह, लिंग परीक्षण, पर्दा प्रथा एवं कुपोषण को खत्म करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास प्रयासरत है।
इसी श्रृंखला में 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश में विशेष गतिविधयों एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से त्रिस्तरीय पंचायती राज्य संस्थाओं में विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। वर्ष 2021 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विषय “कोविड-19 के विश्व में महिला नेतृत्व की समान उन्नति” अंतराष्ट्रीय स्तर पर घोषित है। प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना अनुसार प्रदेश को भी आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने के लिए इस वर्ष अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला उद्वमिता विकास के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
महिला एवं बाल विकास विभाग में महिलाओ/बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लाडली लक्ष्मी योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना, सुरक्षित शहरों के निर्माण के लिए सेफसिटी कार्यक्रम, मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना, उदिता योजना, महिला वित्त विकास निगम द्वारा संचालित तेजस्विनी कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं शहरी आजीविका मिशन तथा सूक्ष्म एवं लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु कार्य किया जा रहा हे।
सेफसिटी कार्यक्रम
प्रदेश में महिला सुरक्षा और बालिकाओं के लिए सुरक्षित शहर बनाने के लिए सेफ सिटी कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। प्रथम दिवस जिला मुख्यालय और नगर पंचायत पर सेफ्टी वॉक, साइकित रैली का अयोजन किया जायेगा। द्वितीय दिवस परिवहन को सुरक्षित बनाने के लिए सभी शहरों में सेफ्टी ऑडिट किया जायेगा। चिन्हित हॉटस्पॉट को सुरक्षित क्षेत्र बनाने के लिए पुलिस प्रशासन परिवहन, नगरीय प्रशासन, उच्च शिक्षा विभाग, पर्यटन, ग्रामीण विकास विभाग सम्मिलित होकर कार्य करेंगे।
हुनर हाट
महिला उद्यमी को प्रात्साहित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास विभाग, नाबार्ड एवं शहरी आजीविका मिशन, तेजस्विनी के स्व सहायता समूह के सहयोग से उत्पादन का विक्रय एवं प्रदर्शनी किये जायेंगे। स्थानीय महिला सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग को सम्मिलित किया जायेगा। महिलाओं द्वारा किये जा रही आर्थिक गतिविधियों एवं आय उपार्जन एवं महिला उद्यमिता का आकलन कर उनके व्यवसाय संवर्धन के प्रयास किये जा सकेंगे।
सीहोर टॉक
तीन दिवसीय कार्यक्रम में जेंडर चैम्पियंस, महिला उद्यमी, हिंसा के पीड़ित विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त महिलाओं का सम्मान एवं संगोष्ठी का अयोजन किया जायेगा। हुनर हाट का अयोजन सीहोर जिले में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन/ग्रामीण आजीविका मिशन। सूक्ष्म, मध्यम, लघु उद्योग के सहयोग से आयोजित किये जायेंगे।
Leave a Reply