December 7, 2023 3:16 am

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के तहत दी जाने वाली सेवाएँ अब व्हॉटसएप ऐप पर

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के तहत दी जाने वाली सेवाएँ अब व्हॉटसएप ऐप पर

सीएम जन-सेवा अभियान के तहत नि:शुल्क सेवाऍ भी उपलब्ध है

सीहोर,16 दिसम्बर,2022

            मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान अंतर्गत दी जाने वाली सेवाएँ अब व्हॉटसएप ऐप पर भी उपलब्ध होगी। सीएम जनसेवा के तहत दी जाने वाली नि:शुल्क सेवाएं में मध्यप्रदेश के नागरिक सीएम हेल्पलाइन 181 पर एक कॉल के माध्यम से मूल निवासी व आय-प्रमाणपत्र  और खसरा, खतौनी बी-1, एवं नक्शा की नकल अप्रमाणित प्रति नि:शुल्क अपने व्हॉटसएप नम्बर पर तत्काल प्राप्त कर सकते है।

     मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के तहत सेवा मात्र 10 रूपये में उपलब्ध कराई जा सकती है।उनमें लोकसेवा केन्द्र, एमपी ऑनलाइन, एमपी भू-लेख के माध्यम से ली जाने वाली सेवाएँ, खसरा, खतौनी बी-1, नक्शा की प्रमाणित प्रति एवं भू-अधिकार पुस्तिका के लिए 30 रूपये प्रथम पृष्ठ व अतिरिक्त पृष्ठ 15 रूपये के स्थान पर सीएम हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर मात्र 10 रूपये प्रति पृष्ठ घर बैठे प्राप्त कर सकते है। इन कार्यो के लिए कोई दस्तावेज देना नहीं होगा। स्थानीय निवास प्रमाणपत्र व आय प्रमाणपत्र के लिए मोबाइल नॅबर का अधार से लिंक होना अनिवार्य है।

      सीएम जनसेवा के तहत हितलाभ एवं स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में समारोह आयोजित कर जन-सेवा अभियान के स्वीकृति-पत्र तथा अभियान में शामिल 38 योजनाओं का हितलाभ संबंधित हितग्राहियों को प्रदान किया जाए।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on reddit
Share on telegram

Leave a Comment

ताज़ा खबर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में 10 हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की 

हमसे जुड़े

error: Content is protected !!