December 10, 2023 4:05 am

सीहोर/आष्टा : पिछड़ा वर्ग मोर्चे ने कालोनी चौराहे पर ओबीसी आरक्षण के विरोधी कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह, कमलनाथ,विवेक तन्खा का पुतला दहन किया 

पिछड़ा वर्ग मोर्चे ने कालोनी चौराहे पर ओबीसी आरक्षण के विरोधी कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह, कमलनाथ,विवेक तन्खा का पुतला दहन किया 
आष्टा। पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस के नेताओं की नकारात्मक भूमिका ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी योजनाबद्ध तरीके से पिछड़ा वर्ग समाज के विरुद्ध षड्यंत्र कर रही है। उक्त उदगार भाजपा जिला महामंत्री श्री धारासिंह पटेल ने आज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे द्वारा आयोजित कांग्रेस नेताओं के पुतला दहन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहे,उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस का चेहरा उजागर हो गया है की वो ओबीसी आरक्षण की विरोधी है। 
पंचायत चुनाव के बहाने आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक पटल पर पिछड़ा वर्ग को नुकसान पहुंचाने का काम अगर किसी ने किया तो वो कांग्रेस ही है। पंचायत चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के कांग्रेस नेताओं के प्रयासों की भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कड़ी  आलोचना करता है। कांग्रेस के नेताओं के लिए पंचायत चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना तो केवल एक बहाना था। असल में तो उसकी आंखों में पिछड़ा वर्ग समाज का विकास खटक रहा है। झूठ और भ्रम की राजनीति करने वाली कांग्रेस की तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने पिछड़ा वर्ग समाज को नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण देने के नाम पर भी मजाक किया था। श्री पटेल ने कहा कि हाल ही में पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने जो व्यवधान डालने का प्रयास किया है, उसके दो स्पष्ट कारण हैं। पहला, यह कि कांग्रेस के नेता यह समझ गए थे कि उनके कार्यकर्ता जहां-जहां चुनाव लड़ेंगे, वहां उनकी पराजय सुनिश्चित है। और दूसरा कि पिछड़े वर्ग को राजनीति की मुख्य धारा से हर कीमत पर अलग करने की योजना को सफल बनाना है। स्पष्ट रूप से कांग्रेस की अडंगेबाजी का सर्वाधिक नुकसान पिछड़ा वर्ग को हुआ है। वर्षों से अनेक राज्यों में जिस पिछड़ा वर्ग को राजनीतिक प्रतिनिधित्व उपलब्ध था, उसमें कांग्रेस के कृत्य के कारण एक नए प्रकार का व्यवधान खड़ा हुआ है। श्री पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विश्वास सभी समाजों के सर्वांगीण विकास में है। इसलिए हमारी सरकार और संगठन हर कीमत पर प्रत्येक समाज के सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक विकास की दिशा में काम करेगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों और संगठन ने जिस तत्परता के साथ गरीबों के उत्थान की योजनाओं पर काम शुरू किया है, उससे कांग्रेस जैसी समाज तोड़ने वाली ताकतों के खेमे में खलबली मची हुई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे ने खुला आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, कमलनाथ,सांसद विवेक तन्खा नही चाहते है कि ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ मिले। पुतला दहन कार्यक्रम को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,सह कार्यालय मंत्री उमेश शर्मा ने भी सम्बोधित किया। कालोनी चौराहे पर आज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के संजीव सोनी पांचम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह, कमलनाथ,सांसद विवेक तन्खा का पुतला दहन किया। इस अवसर पर श्रीमती ऋतु जैन, श्रीमती तारा कटारिया, श्रीमती संध्या बजाज, कैलाश सोनी, संजीव सोनी पांचम, भगवत मेवाड़ा, गजेंद्र मालवीय, दशरथ मेवाड़ा, कमल ताम्रकार, रुपेश राठौड़,  विष्णु परमार हकीमाबाद, देवकरण पहलवान, दीपक सोनी मारुति, सुमित पांडे, संजय कुशवाहा, दौलत चौधरी, जितेन कुशवाह, पहलाद कुशवाह, राजकुमार वर्मा, राधेश्याम वर्मा दाऊ, राकेश परमार भाटोनी, राजू पाठक, इरशाद खान, शाहरुख खान, नितेश महाकाल, मनीष धारावा, पवन वर्मा, अफसर खान,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजीव सोनी पांचम ने एवं आभार भगवत मेवाड़ा ने व्यक्त किया।
Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on reddit
Share on telegram

Leave a Comment

ताज़ा खबर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में 10 हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की 

हमसे जुड़े

error: Content is protected !!