21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
सीहोर के सलकनपुर में होगा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन
सीहोर,14 जून,2022
प्रदेश के साथ ही जिले में भी 21 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम सीहोर जिले में देवी धाम सलकनपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रात: 6.30 बजे से 6.40 बजे तक मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण एवं 6.40 से 7 बजे तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। संदेश के बाद प्रात: 7 बजे से योग अभ्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही कार्यक्रम में योग अभ्यर्थियों, योग प्रशिक्षकों की उपस्थिति, दरी, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए है।