सीहोर : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 करोड़ डोज पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी द्वितीय डोज का लक्ष्य पूरा करने के लिए चलेगा विशेष महाअभियान दो डोज पूर्ण, सुरक्षा संपूर्ण की थीम पर संचालित होगा टीकाकरण अभियान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 करोड़

डोज पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

द्वितीय डोज का लक्ष्य पूरा करने के लिए चलेगा विशेष महाअभियान

दो डोज पूर्णसुरक्षा संपूर्ण की थीम पर संचालित होगा टीकाकरण अभियान

 

सीहोर, 30 अक्टूबर, 2021

 

 प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण के 7 करोड़ डोज पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से प्रदेश भर के कलेक्टर्स एवं स्वास्थ्य अमले को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकोंस्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमलेस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियोंजिला कलेक्टरपुलिस अधीक्षकएनजीओधार्मिक संगठनसामाजिक संगठनोंपुलिस विभाग के मैदानी अमले को बधाई तथा शुभकामनाएं दी।

      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा द्वितीय डोज का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा। उन्होंने विशेष कार्ययोजना बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मोहम्मद सुलेमान को दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि टीकाकरण महाअभियान की थीम दो डोज पूर्णसुरक्षा संपूर्ण पर आधारित होगी। कलेक्टर को विशेष कार्ययोजना बनाकर द्वितीय डोज का लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि घर-घर टीकाकरण की सूक्ष्म कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 100 करोड़ डोज लगाकर जो कीर्तिमान हासिल किया है, उसी से प्रेरणा लेकर राज्य में 7 करोड़ डोज पूर्ण किए गए है। जो एक ऐतिहासिक प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने हितग्राहियों से आग्रह किया दोनों डोज के बगैर कोविड से संपूर्ण सुरक्षा संभव नहीं है। इसलिए अपनी बारी आने पर सभी लोग द्वित्तीय डोज जरूर लगवाएं। कार्यक्रम को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी ने भी संबोधित किया तथा इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सभी का बधाई दी उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह के कुशल और सफल नेतृत्व और सभी की सहभागिता का नतीजा है, कि हम 7 करोड़ डोज पूर्ण कर पाए है। वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से आयोजित उक्त कार्यक्रम में कलेक्टर श्री चंद्र मोहन ठाकुरजिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एमके चंदेलसिविल सर्जन डॉ. नवीन मेहरजिला कोविड नोडल अधिकारी डॉ. जेडी कोरी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!