Take a fresh look at your lifestyle.

सीहोर : भोपाल स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बुधनी नगर का निरीक्षण किया  

अमित मंकोडी

11
Image

भोपाल स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बुधनी नगर का निरीक्षण किया

 

सीहोर26 जुलाई 2021

    स्मार्ट सिटी भोपाल से आये अधिकारियों ने बुधनी नगर के प्रमुख चौराहों व बाजार के साथ ही शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्र मोहन ठाकुर ने बुधनी नगर से संबंधित सभी महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारियां दी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के नगरों को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना के तहत वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए नगर के विकास की कार्ययोजना तैयार की जाना है।

     स्मार्ट सिटी के लिए शासकीय कार्यालयों, शासकीय भवनों, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड, मार्केट, मंडी, पुरातात्विक महत्व के स्थलों तथा पर्यटन स्थलों का विकास के साथ ही आदर्श एवं सुन्दर नगर लिए सभी आवश्यक आधारभूत संसाधनों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्र मोहन ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत श्री हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती गुंचा सनोबर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!