सेवा, निष्ठा,समर्पण को मिला सम्मान महिला मोर्चे की पूरी टीम को समर्पित-रितु जैन

आष्टा। महिला मोर्चा के 3 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानथी श्रीनिवासन ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सीहोर जिले की भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूरी टीम द्वारा उक्त प्रशिक्षण शिविर में जो पार्टी के निर्देशानुसार निष्ठा एवं समर्पण भाव से सभी सदस्य बहनों ने जो सेवा कार्य किए उसके बदले पूरी टीम को प्रशंसा प्राप्त हुई एवं सम्मेलन के मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानथी श्रीनिवासन ने सीहोर जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते श्रीमती रितु जैन को सम्मानित किया। श्रीमती रितु जैन ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा अकेले का नहीं है यह सम्मान सीहोर जिला भारतीय जनता पार्टी की प्रत्येक महिला मोर्चा की बहनों को समर्पित है क्योंकि जितनी भी महिलाओं की ड्यूटी प्रदेश नेतृत्व,जिला नेतृत्व ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में लगाई गई थी उन सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने 3 दिनों तक दिन-रात सेवा समर्पण निष्ठा भाव से देश के सभी प्रांतों से आई महिला मोर्चा की सभी प्रतिनिधियों,सभी हमारे राष्ट्रीय पदाधिकारियों, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश महिला मोर्चा की समस्त हमारी पदाधिकारी कार्यकर्ता बहनों की सेवा के बदले यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
इस मिले सम्मान की में अकेली नही सभी बहने बराबर की हकदार है।
Post Views: 13